बिहार: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया नक्सली सुखदेव मुर्मू, सटीक सूचना के आधार पर यहां से हुई गिरफ्तारी

नक्सली (Naxali) सुखदेव मुर्मू चकाई थाने में दर्ज अपराध संख्या 17/18 अवैध हथियार, गोली, नक्सली साहित्य रखने के मामले का आरोपी है।

Naxali

बिहार की जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र में पुलिस के हाथ के बड़ी सफलता लगी है। बुधवार शाम को चकाई और सीमावर्ती भेलवाघाटी थाने की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में भेलवाघाटी से नक्सली (Naxali) सुखदेव मुर्मू को पकड़ने में सफलता पाई है।

26 मई 2013: नक्सलियों (Naxali) ने इसी दिन किया था झीरम घाटी में हमला, नेताओं के शवों पर चढ़कर किया था डांस

गौरतलब है कि गिरफ्तार नक्सली (Naxali) सुखदेव चकाई थाने में दर्ज एक नक्सली वारदाता का आरोपी है और इससे पहले भी वह नक्सली वारदात में संलिप्त होने के कारण गिरीडिह जेल जा चुका है। लेकिन इस बार सुखदेव की गिरफ्तारी चकाई पुलिस को सूत्रों से मिली सटीक जानकारी के बाद ही हो सकी है। जिसके कारण ही चकाई पुलिस ने भेलवाघाटी पुलिस की मदद से सुखदेव को उसके भेलवाघाटी के घर से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया।

बताते चलें कि नक्सली (Naxali) सुखदेव मुर्मू चकाई थाने में दर्ज अपराध संख्या 17/18 अवैध हथियार, गोली, नक्सली साहित्य रखने के मामले का आरोपी है। चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के अनुसार, वर्ष 2018 में चकाई थाना क्षेत्र के बरखुटिया जंगल से हथियार, गोली सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया था। उस मामले में सुखदेव मुर्मू को आरोपी बनाया गया था। उसके बाद से सुखदेव फरार चल रहा था। इस छापेमारी में चकाई थाना के एसआई संजय कुमार, भेलवाघाटी एसएचओ प्रशांत कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें