बिहार: नालंदा में इनामी प्रद्युम्न शर्मा का नजदीकी हार्डकोर नक्सली धराया

बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और इस नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

Naxali

बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली सुबोध शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और इस नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली सुबोध शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए नालंदा पुलिस के अलावा जहानाबाद के हुल्लासगंज थाना और एसएसबी बल के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था।

Naxali
गिरफ्तार नक्सली सुबोध शर्मा।

बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और इस नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली सुबोध शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए नालंदा पुलिस के अलावा जहानाबाद के हुल्लासगंज थाना और एसएसबी बल के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था। अभियान नालंदा एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में चला। गिरफ्तार नक्सली गया जिले के महकार के धनसिंगरा का रहने वाला है।

उस पर जहानाबाद और गया समेत अन्य जिलों में कई केस दर्ज हैं। एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्रा के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर एसएसबी, नालंदा और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप ऑपरेशन चलाकर नक्सली (Naxali) को पकड़ा है। यह नक्सली कई महीनों से इस्लामपुर में किराये के मकान में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार नक्सली को जहानाबाद पुलिस अपने साथ ले गई है। गिरफ्तार नक्सली सुबोध शर्मा 50 हजार के इनामी प्रद्युम्न शर्मा का नजदीकी बताया जा रहा है।

बता दें कि 12 मार्च को गया पुलिस ने प्रद्युम्न शर्मा की गिरफ्तारी के लिए धनसिंगरा गांव में कार्रवाई की थी। उस समय 50 हजार की इनामी नक्सली प्रदुम्न अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहा था। लेकिन उस वक्त इनामी नक्सली प्रदुम्न फरार हो गया था। हालांकि सुबोध की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्‍मीद है कि जल्‍द ही प्रद्युम्न शर्मा भी उनकी गिरफ्त में होगा। राज्य में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 

पढ़ें: CDS ने सेना में राजनीति के आरोपों का खंडन किया, ‘राजनीति से सेना का सरोकार नहीं’

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें