Bihar: नक्सली रच रहे बड़े हमले की साजिश, मुंगेर (Munger) से भारी मात्रा में हथियार बरामद

बिहार के मुंगेर (Munger) जिले में नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए नक्सली बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जुटने की तैयारी में हैं।

Munger

बिहार के मुंगेर (Munger) जिले में नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

बिहार के मुंगेर (Munger) जिले में नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए नक्सली बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जुटने की तैयारी में हैं। इलाके का कुख्यात नक्सली अरविंद यादव खुद लगातार हथियार तस्करों से संपर्क साध कर हथियार और कारतूस की डिलिवरी की बात कर रहा है। पुलिस को जब यह सूचना मिली, तो पुलिस भी अलर्ट हो गई।

Munger
बिहार के मुंगेर जिले से भारी मात्रा में हथियार बरामद।

डीआइजी मनु महाराज ने सूचना मिलते ही विशेष पुलिस टीम को सतर्क कर दिया। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि कासिमबाजार थाना क्षेत्र में हथियार तस्कर काफी सक्रिय हैं। हथियार तस्कर नक्सलियों को हथियार की बड़ी खेप की आपूर्ति करने वाले हैं। इस सूचना के बाद विशेष टीम ने हथियार तस्करों को धर दबोचने के लिए सटीक रणनीति बनाई। जिसके बाद हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने गई विशेष टीम में शामिल पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने काफी सूझ-बूझ और धैर्य से काम लिया।

हथियार डिलिवरी की पुख्ता सूचना के बाद भी घंटे दो घंटे नहीं बल्कि छह घंटे तक हथियार तस्कर नहीं पहुंचे। इसके बाद भी विशेष टीम में शामिल जवानों ने अपना धैर्य नहीं खोया। 10 घंटे बाद टीपू सुल्तान और किशन कुमार हथियार डिलिवरी को लेकर निर्धारित स्पॉट पर पहुंचा। जहां विशेष टीम ने दोनों को धर दबोचा। इसके बाद दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस की टीम हथियारों के गोदाम तक पहुंची। जहां से 20 नवंबर को पुलिस को भारी मात्रा में अवैध हथियार की बरामदगी करने में सफलता मिली। बरामद हथियारों में 29 दो नाली बंदूक, दो राइफल, 519 राउंड कारतूस, एक बेवली स्कॉट रिवाल्वर सहित भारी मात्रा में हथियार के पार्ट पुर्जे शामिल हैं।

पढ़ें: लड़ाकों को स्नाइपर ट्रेनिंग देने की प्लानिंग, नक्सलियों की नई चाल से पुलिस सतर्क

डीआइजी मनु महाराज के मुताबिक, पुलिस पूरी तरह से तैयार है। नक्सलियों के किसी भी मनसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। बड़ी बात यह भी है कि बरामद हथियारों की खेप में एक बेवली स्कॉट रिवाल्वर भी शामिल है। डीआइजी मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हथियार तस्करों ने बताया कि बेवली स्कॉट रिवाल्वर का नक्सलियों से सौदा हो गया था। बेवली स्कॉट रिवाल्वर के लिए नक्सली पांच लाख रुपये देने वाले थे। डीआइजी ने बताया कि बेवली स्कॉट रिवाल्वर ब्रिटेन निर्मित है। यह खुले बाजार में नहीं मिलता है। इसके लिए स्पेशल अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में यह जांच की जा रही है कि हथियार तस्करों के पास बेवली स्कॉट रिवाल्वर कैसे पहुंची।

खैर, मुंगेर मुंगेर (Munger) में विदेशी हथियार बरामद होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुंगेर मुंगेर (Munger) में ग्लॉक पिस्टल और फ्रेंच पिस्टल बरामद हो चुकी है। उस समय पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि ग्लॉक पिस्टल थाईलैंड पुलिस के एक अधिकारी से चोरी की गई थी। वहीं, नागालैंड के रास्ते अत्याधुनिक हथियार की खेप मुंगेर मुंगेर (Munger) पहुंचने की बात कही गई थी। डीआइजी ने कहा कि पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। ऐसे में पुलिस अब कारतूस की तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने की तैयारी में जुटेगी।

पढ़ें: अब नहीं रहा खौफ! नक्सली इलाकों में आम लोग कर रहे वोट देने की अपील

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें