बिहार: लखीसराय से दो नक्सली धराए, बड़े नक्सली नेताओं के लिए करते थे मुखबिरी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली नक्सलियों के बड़े नेताओं के लिए मुखबिरी का काम करते थे। ये दोनों क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और मूवमेंट की जानकारी नक्सलियों को दिया करते थे।

naxal, bihar, lakhisarai, naxal arrested, sirf sach, sirfsach.in, बिहार नक्सल, नक्सली, नक्सली गिरफ्तार, लखीसराय, सिर्फ सच

बिहार के लखीसराय जिले की पीरीबाजार थाना पुलिस ने 4 सितंबर को क्षेत्र के मिल्की ढाले से दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के लखीसराय जिले की पीरीबाजार थाना पुलिस ने 4 सितंबर को क्षेत्र के मिल्की ढाले से दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों में पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियापुर के रहने वाले दिलीप मंडल और संजय पाल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली नक्सलियों के बड़े नेताओं के लिए मुखबिरी का काम करते थे। ये दोनों क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और मूवमेंट की जानकारी नक्सलियों को दिया करते थे। गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले राज्य के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सली के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए।

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला के अनुसार, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने न्यू पैसरा गांव की पहाड़ी पर छापेमारी कर खूंखार नक्सली गोरेलाल नैया को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली के पास से एक दोनाली बंदूक और 16 कारतूस के अलावा 21 नक्सली पर्चे बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें: ‘सुमित्रा’ से समुद्र में कांपते हैं दुश्मन, जानिए 2200 टन वाले युद्धपोत की खास बातें

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें