बिहार: Lakhisarai से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, करने वाला था अपने ही भाईयों की हत्या

बिहार के लखीसराय (Lakhisarai) से कुख्यात नक्सली अरुण बिंद गिरफ्तार, छठ पूजा के दौरान आया था अपने घर।

Lakhisarai

बिहार के लखीसराय (Lakhisarai) जिले से पुलिस ने एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के लखीसराय (Lakhisarai) से कुख्यात नक्सली अरुण बिंद गिरफ्तार।
छठ पूजा के दौरान आया था अपने घर।
जेल में बंद नक्सलियों के सांठ-गांठ से अपने ही फुफेरे भाइयों की हत्या की रची थी साजिश।

Lakhisarai
Lakhisarai से गिरफ्तार कुख्यात नक्सली अरुण बिंद (फाइल फोटो)

बिहार के लखीसराय (Lakhisarai) जिले से पुलिस ने एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली का नाम अरुण बिंद है। एसटीएफ से मिली जानकारी के बाद इस नक्सली की गिरफ्तारी हुई। सुरक्षाबलों ने बिहार के लखीसराय (Lakhisarai) जिला के पीरी बाजार थाना क्षेत्र से इस खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया। नक्सली अरुण बिंद की गिरफ्तारी की पुष्टि मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने की। जानकारी के अनुसार, यह नक्सली जेल में बंद नक्सलियों के सांठ-गांठ से अपने ही फुफेरे भाइयों की हत्या करवाने के फिराक में था। जिसकी सूचना पहले से ही पुलिस को मिल गई थी।

इसी बीच छठ पूजा के दौरान जब वह अपने घर आया तो पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बिहार के जमुई की जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने झाझा इलाके से एक नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया। उसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धर दबोचा गया। बिहार के जमुई की जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने झाझा इलाके से एक नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए नक्सली का नाम कैलाश रजक है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर इस नक्सली को पकड़ा गया। नक्सली के पास से एक राइफल, एक मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, कैलाश रजक 2013 से ही नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रहा था। वह नक्सली नेता सिद्धू कोड़ा का खास सहयोगी है।

गिरफ्तार कैलाश रजक वर्तमान में नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर है। जमुई जिले के झाझा-लक्ष्मीपुर-गिद्धौर इलाके में यह सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली बीते दिनों लखीसराय (Lakhisarai) जिले के मनियारा जंगल में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी शामिल था। नक्सली कैलाश रजक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। नक्सली कमांडर कैलाश रजक की गिरफ्तारी की पुष्टि मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने की। डीआईजी मनु महाराज के अनुसार, नक्सली सब जोनल कमांडर के खिलाफ आईपीसी और यूएपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जमुई जिला पुलिस और सुरक्षाबल जिले में लगातार नक्सली संगठन, नक्सली नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड के युगपुरुष थे बीआर चोपड़ा, समाज का दर्पण है इनकी फिल्में

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें