बिहार और झारखंड से 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हमले की साजिश में जुटे थे

गया से भी 3 अक्टूबर की देर शाम एक हार्डकोर नक्सली राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गया जिला में गोह थाना क्षेत्र के डरमा गांव का निवासी है।

Bihar

बिहार और झारखंड से 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बिहार (Bihar) के गया जिले से सटे झारखंड (Jharkhand) के चतरा जिला के गोवे जंगल में सुरक्षा बलों से नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम छोटू गंझू और दुलेश्वर गंझू हैं। मौके से हथियार और अन्य नक्सली सामान भी बरामद किए गए। गिरफ्तार नक्सली गोवे गांव के रहने वाले हैं। 

Bihar
चतरा से गिरफ्तार नक्सली

दरअसल, कोबरा बटालियन को गोवे जगंल में तीन हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। वे नए सदस्यों की भर्ती और उगाही के साथ सुरक्षा बलों पर आक्रमण की साजिश रच रहे थे। एएसपी (अभियान) अरुण कुमार सिंह के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जंगल की घेराबंदी शुरू की तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने तीन आइडी विस्फोट भी किया।

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भागने लगे। पर सुरक्षाबलों ने उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक राइफल, मैग्जीन, खाने-पीने के सामान, बर्तन, कपड़ा, दवा की बरामदगी हुई। उधर, गया से भी 3 अक्टूबर की देर शाम एक हार्डकोर नक्सली राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

वह बिहार (Bihar) के गया जिला में गोह थाना क्षेत्र के डरमा गांव का निवासी है। गिरफ्तार नक्सली कई वारदातों में शामिल रहा है। एसएसबी के सहायक समादेष्टा के अनुसार, पुलिस के साथ मिलकर एसएसबी की टीम जिले के कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर राजा यादव भागने लगा। जिसे जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

समय देता हूं, सरेंडर कर दो, नहीं तो पाताल से ढूंढ़कर मारेंगे- नक्सलियों को झारखंड सीएम की चेतावनी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें