Bihar: जमुई में महिला नक्सली गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों में रही है शामिल

जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से जिला पुलिस (Police) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने एक महिला नक्सली (Woman Naxali) को गिरफ्तार कर लिया है।

Women Naxali

सांकेतिक तस्वीर।

खुफिया सूचना मिली थी कि महिला नक्सली (Woman Naxali) शोभा उर्फ रोजीना खातून को चरकापत्थर थाना क्षेत्र में देखा गया है। जिसके बाद जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से जिला पुलिस (Police) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने इस महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार (Bihar) में जमुई (Jamui) जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ एक बार फिर कामयाबी मिली है। जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से जिला पुलिस (Police) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने एक महिला नक्सली (Woman Naxali) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार महिला नक्सली (Woman Naxali) कई संगीन वारदातों में शामिल रही है। जमुई जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद मंडल ने 8 जनवरीको महिला नक्सली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान का कमाल, 2 इनामी समेत 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxali) शोभा उर्फ रोजीना खातून को चरकापत्थर थाना क्षेत्र में देखा गया है। इस गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखें-

बता दें कि राज्य में नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। आए दिन नक्सलियों की गिरफ्तारी भी हो रही है। सुरक्षाबल के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। नक्सलियों की हर हरकत पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें