बिहार: जमुई से SSB ने नक्सली को किया गिरफ्तार, युवक की हत्या में था शामिल

बिहार (Bihar) के जमुई जिले के खैरा प्रखंड से एसएसबी (SSB) ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के हरनी पंचायत के सकदरी गांव का रहने वाला है।

Naxali

सांकेतिक तस्वीर।

बिहार (Bihar) के जमुई जिले के खैरा प्रखंड से एसएसबी (SSB) ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली का नाम धर्मा मुर्मू है। वह प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के हरनी पंचायत के सकदरी गांव का रहने वाला है। धर्मा मुर्मू को 16 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने 15 मई की देर शाम उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार धर्मा मुर्मू को हरनी पंचायत के खलारी गांव निवासी रीतलाल यादव हत्याकांड में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। बता दें कि 1 जून, 2018 की देर रात हार्डकोर नक्सली कमांडर (Naxali Commander) सिद्धू कोड़ा का दस्ता खलारी गांव पहुंचा था और रीतलाल यादव के घर को चारों ओर से घेर कर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था।

मध्य प्रदेश: बालाघाट में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, एक कॉन्सटेबल घायल

नक्सलियों (Naxals) ने रीतलाल यादव को घर के आगे खलिहान में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने रीतलाल यादव पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। बाद में सिद्धू कोड़ा की मौत हो गई। धर्मा मुर्मू के गिरफ्तारी के संबंध में खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव के मुताबिक, सिद्धू कोड़ा (Sidhu Koda) की मौत के बाद अक्सर धर्मा मुर्मू घर पर ही रह रहा था।

इसकी गुप्त सूचना मिलने पर एसएसबी (SSB) के जवानों ने सकदरी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की। बड़ी मुश्किल से धर्मा मुर्मू की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें