बिहार: जमुई से हार्डकोर नक्सली धराया, 3 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा

बिहार के जमुई जिले से 8 जनवरी की देर रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव से नक्सली (Naxali) मामले में नामजद अभियुक्त सोनू साह को गिरफ्तार किया गया। वह सोनो-चरकापत्थर थाना कांड संख्या 201 /2016 का नामजद आरोपी है।

Naxali

बिहार के जमुई जिले से 8 जनवरी की देर रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव से नक्सली (Naxali) मामले में नामजद अभियुक्त सोनू साह को गिरफ्तार किया गया।

बिहार के जमुई जिले से 8 जनवरी की देर रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव से नक्सली (Naxali) मामले में नामजद अभियुक्त सोनू साह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह सोनो-चरकापत्थर थाना कांड संख्या 201 /2016 का नामजद आरोपी है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन ने बताया कि सोनू तीन सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

Naxali
गिरफ्तार नक्सली।

बिहार के जमुई जिले से 8 जनवरी की देर रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव से नक्सली (Naxali) मामले में नामजद अभियुक्त सोनू साह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह सोनो-चरकापत्थर थाना कांड संख्या 201 /2016 का नामजद आरोपी है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन ने बताया कि सोनू तीन सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। 8 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि वह अपने गांव रजौन आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ झाझा के नेतृत्व में गठित टीम ने रजौन से सोनू साह को धर दबोचा।

बता दें कि 11 दिसंबर, 2016 को चरकापत्थर स्थित एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान मुंडमाला के सामने झारो पहाड़ी के पास नक्सलियों (Naxali) द्वारा हमले की योजना बनाई गई थी। सोनू उसी मामले में नामजद बताया जाता है। लगातार आठ सालों से नक्सलियों के लिए काम कर रहे सोनू की गिरफ्तारी से पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।

दरअसल, चरकापत्थर क्षेत्र में सक्रिय सिद्धू कोड़ा व उसके नक्सली (Naxali) दस्ते का सहयोगी माने जाने वाला सोनू उस क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले तमाम नक्सली (Naxali) कमांडरों के लिए मुखबिरी का काम भी किया करता था। विस्फोटक पहुंचाना और खाने-पीने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सोनू पर ही हुआ करती थी। गिरफ्तार सोनू साह से पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि चरकापत्थर क्षेत्र में नक्सली (Naxali) गतिविधियों में किन-किन स्थानीय लोगों का सहयोग मिलता है।

पढ़ें: बीते हुए साल में सुरक्षाबलों की कामयाबी, 247 नक्सली गिरफ्तार, 12 ने किया सरेंडर

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें