बिहार: रोहतास में पुलिस को मिली बड़ा कामयाबी, सालों से फरार नक्सली को दबोचा

बिहार (Bihar) के रोहतास जिले में पुलिस (Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जिले के माघा गांव में छापामारी कर एक वांटेड नक्सली (Wanted Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है।

Wanted Naxalite

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली (Wanted Naxalite) राजेंद्र चेरो को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार (Bihar) के रोहतास जिले में पुलिस (Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जिले के माघा गांव में छापामारी कर एक वांटेड नक्सली (Wanted Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नक्सली राजेंद्र चेरो को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उस पर रेंजर वीर बहादुर राम की हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, रोहतास थाना क्षेत्र के माधा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 अक्टूबर की रात सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली (Wanted Naxalite) राजेंद्र चेरो को गिरफ्तार कर लिया। रोहतास और नौहट्टा थाना की पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सघन छापेमारी में यह सफलता हाथ लगी है।

Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में आए 18 हजार से ज्यादा नए केस, देखें अपडेट

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र चेरो पर 3 नवंबर, 2020 को रोहतास वन क्षेत्र के तत्कालीन रेंजर बहादुर राम की जन अदालत लगाकर हत्या करने के बाद शव को जंगल के पेड़ पर टांगने का आरोप था। इस मामले में वह कई सालों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

पुलिस के मुताबिक, रेहल, धनसा, माधा आदी गांवों में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि हार्डकोर नक्सली राजेंद्र चेरो अपने घर आया हुआ है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए रोहतास और नौहट्टा थाना की पुलिस ने माधा गांव की घेराबंदी कर उसे उसके घर से ही धर दबोचा।

Nobel Prize 2021: इन 3 वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार, ग्लोबल वार्मिंग विषय पर दिये बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित

गिरफ्तार नक्सली क्षेत्र के कई वारदातों में शामिल रहा है। जानकारी के अनुसार, रेंजर हत्याकांड में वह जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह जमानत के शर्तों का पालन नहीं कर पाया, जिसके कारण न्यायालय से उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी और काफी दिनों से वह फरार था।

ये भी देखें-

वह बिहार और झारखंड में अपनी टीम को सक्रिय करने की कोशिश में लगा था। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली ने कई अहम जानकारी दी है। उसने अपने कई और सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें