बिहार: बांका में सुरक्षाबलों ने फरार नक्सली संजय को धर दबोचा, पंचायत चुनाव में खलल डालने की रची थी साजिश

गिरफ्तार नक्सली ने ही विधानसभा चुनाव 2020 में नक्सल पर्चा, बैनर साटकर दहशत फैलाने की योजना थी। वोटरों को भी डराने-धमकाने-बहकाने की साजिश रची गई थी।

Naxalite

बिहार के बांका जिले के अमगढ़वा गांव से सुरक्षाबलों ने नक्सल कांड के फरार आरोपी को धर दबोचा। इस अभियान का नेतृत्व एएसपी अभियान अयोध्या सिंह ने किया। इनकी अगुवाई में ही एसडीपीओ बेलहर, स्थानीय पुलिस और एसएसबी ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर कर महीनों से फरार चल रहे नक्सली (Naxalite) संजय यादव उर्फ विठ्ठल यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

झारखंड: सरायकेला में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किए 35 आईईडी

गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ बांका जिले के कई थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली काफी लंबे समय से नक्सल संगठन का काम-काज देख रहा था। आरोपी संजय यादव एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा गिरोह का सदस्य है।

आपको बताते चलें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के समय अमगढ़वा गांव से 26 नक्सली पर्चा, आधा दर्जन बैनर बरामद हुआ था। जिसकी तहकीकात के दौरान अमगढ़वा गांव के नक्सली अजय कुमार यादव, छब्बू यादव, मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़की हथिया गांव निवासी शिवकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में इन गिरफ्तार नक्सलियों ने ही पूरे मामले में नक्सली (Naxalite) संजय यादव के शामिल होने की बात स्वीकार की थी। लेकिन वह इस घटनाक्रम के बाद से ही फरार चल रहा था। हालांकि शनिवार को पुलिस के साथ उसकी लुक्का-छुप्पी का खेल समाप्त हो गया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा पर्चा, बैनर साटकर दहशत फैलाने की योजना थी। वोटरों को भी डराने-धमकाने-बहकाने की साजिश रची गई थी। जिसके कारण करीब दर्जनभर नक्सली 23 अक्टूबर 2020 की रात अमगढ़वा गांव निवासी अजय यादव के घर इकट्ठा हुए थे। हालांकि पुलिस को इस बात की भनक लग गई और उसने एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की टीम लेकर चिह्नित स्थलों की  छापेमारी की। सुरक्षाबलों की उस कार्रवाई में ही अजय यादव सहित तीन नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे। लेकिन नक्सली संजय यादव सहित एरिया कमांडर बहादुर कोड़ा, नारायण कोड़ा, सूरज मुर्मू, संजय सिंह, रमेश सिंह वहां से फरार हो गये थे। जिनकी छानबीन में पुलिस लगातार दबिश और छानबीन कर रही थी।

आशंका जताई जा रही है कि ये नक्सली (Naxalite) बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव में भी अराजकता व उन्माद फैलाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस को इस बात की खबर लग गई। इधर, कुछ दिन पहले ही गोरगामा गांव से भी एक नक्सली की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने की थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें