बिहार: हार्डकोर नक्सली प्रसादी यादव गिरफ्तार, पुलिस को कई मामलों में थी तलाश

गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) का नाम प्रसादी यादव है और उस पर पुल निर्माण करने वाले संवेदक से लेवी मांगने का मामला दर्ज है।

Naxalites

प्रतीकात्मक तस्वीर

नक्सली (Naxalite) प्रसादी यादव पर कई नक्सली मामले दर्ज हैं। उस पर आनंदपुर ओपी में भी नक्सली वारदात का मामला दर्ज है। वह बेलहर कांड में भी गिरफ्तारी के बाद जेल काटकर बाहर आया था।

कटोरिया: बिहार में नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला सूईया थाना क्षेत्र का है। यहां बुधवार को डुमरडिहा और पहाड़पुर के बीच जंगल से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये जानकारी सूईया थानाध्यक्ष देवेंद्र राय ने दी है। गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रसादी यादव है और उस पर पुल निर्माण करने वाले संवेदक से लेवी मांगने का मामला दर्ज है।

भारत-चीन सीमा विवाद: मौजूदा गतिरोध पर भारतीय विदेश मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, ‘लद्दाख की घटनाओं ने दोनों देशों के रिश्ते को प्रभावित किया’

नक्सली (Naxalite) प्रसादी यादव पर कई नक्सली मामले दर्ज हैं। उस पर आनंदपुर ओपी में भी नक्सली वारदात का मामला दर्ज है। वह बेलहर कांड में भी गिरफ्तारी के बाद जेल काटकर बाहर आया था।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ राज्य में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। इससे कई नक्सली मारे गए हैं और कई ने सरेंडर किया है। कार्रवाई की वजह से नक्सली संगठनों की कमर टूट गई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें