बिहार: रोहतास में हार्डकोर नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव गिरफ्तार, 10 सालों से चल रहा था फरार

रोहतास (Rohtas) SP ने बताया कि निवास सिंह उर्फ संजीव लेवी की मांग मामले में 10 सालों से फरार चल रहा था। इसके अलावा भी वह कई मामलों में शामिल रहा है।

Rohtas

ये गिरफ्तारी पुलिस और SSB की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर की। नक्सली मूल रूप से रोहतास (Rohtas) जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव का है।

रोहतास: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। रोहतास (Rohtas) में बीते 10 सालों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया गया है।

ये गिरफ्तारी पुलिस और SSB की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर की। नक्सली मूल रूप से रोहतास (Rohtas) जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस नक्सली ने साल 2011 में नोहट्टा थाना के नीमहत गांव के बुद्धन राम राजवंशी से लेवी मांगी थी। जब पुलिस का प्रेशर बढ़ा तो ये नक्सली फरार हो गया। रोहतास के SP आशीष भारती ने इसकी पुष्टि की है।

झारखंड: लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर उदय उरांव गिरफ्तार

रोहतास SP ने बताया कि निवास सिंह उर्फ संजीव लेवी की मांग मामले में 10 सालों से फरार चल रहा था। इसके अलावा भी वह कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब इस नक्सली का आपराधिक इतिहास निकाल रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें