Bihar: जमुई से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, आधा दर्जन मामलों में है आरोपी

बिहार (Bihar) के जमुई जिले से पुलिस (Police) ने एक हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxali) को गिरफ्तार किया है। जिले के चकाई प्रखंड के नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत के हांसीकोल से सुरक्षाबलों ने नक्सली (Naxali) संजय हांसदा को गिरफ्तार किया है।

Naxalite Arrested

सांकेतिक तस्वीर।

गिरफ्तार नक्सली (Naxali) करीब आधा दर्जन मामलों में आरोपी है। इस बाबत एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने जानकारी दी है।

बिहार (Bihar) के जमुई जिले से पुलिस (Police) ने एक हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxali) को गिरफ्तार किया है। जिले के चकाई प्रखंड के नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत के हांसीकोल से सुरक्षाबलों ने नक्सली (Naxali) संजय हांसदा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) करीब आधा दर्जन मामलों में आरोपी है। इस बाबत एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने जानकारी दी है।

एएसपी के अनुसार, नक्सली (Naxali) संजय हांसदा के हांसीकोल गांव स्थित अपने घर आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चकाई थाना पुलिस, एसटीएफ (STF)  एवं सीआरपीएफ (CRPF) की टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। 14 मार्च की सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टीम सर्च अभियान चलाते हुए हांसीकोल गांव पहुंची। जवानों ने गांव की घेराबंदी कर नक्सली संजय को उसके घर में ही दबोच लिया।

Jharkhand: गिरफ्तार नक्सली ने उगले कई राज, कुख्यात कृष्णा हांसदा को लेकर किया बड़ा खुलासा

यह नक्सली संगठन (Naxal Organization) में कई नामों से जाना जाता था। यह संगठन में संजय हांसदा के अलावा संजय मरांडी उर्फ संजय दलाल उर्फ छोटका आदि नामों से जाना जाता था।

इसके खिलाफ चकाई थाने में पांच जबकि खैरा थाना में एक मामला दर्ज है। इसके अलावा, सीमावर्ती भेलवाघाटी थाने में भी उस पर एक मामला दर्ज है।

ये भी देखें-

जानकारी के अनुसार, भेलवाघाटी थाने में दर्ज मामले में वह जेल भी जा चुका है। जेल से निकलने के बाद वह फिर से संगठन के लिए काम करने लगा था। वह पुलिस हिरासत में मरे नक्सली कमांडर सिधु कोडा के साथ ही लालमोहन यादव दस्ते के लिए काम कर चुका है। नक्सली संजय हांसदा की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें