बिहार: गया से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

बिहार के गया जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के दिवनीया गांव से 12 जनवरी की रात पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया।

Naxali

गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के दिवनीया गांव से 12 जनवरी की रात पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया।

बिहार के गया जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के दिवनीया गांव से 12 जनवरी की रात पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया। बाराचट्टी थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के नेतृत्व में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस को यह कामयाबी मिली।

Naxali
गया से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली।

बिहार के गया जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के दिवनीया गांव से 12 जनवरी की रात पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया। बाराचट्टी थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के नेतृत्व में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस को यह कामयाबी मिली। सशस्त्र सीमा बल (SSB) 29वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxali) छठनी अपने घर पर है।

इसके बाद एसएसबी (SSB) के सहायक कमांडेंट जयंत बोरा और थानाध्यक्ष को उसे गिरफ्तार करने का निर्देश मिला। इसके बाद दोनों अफसरों ने जवानों के सहयोग से दिवनीया गांव से छठनी के घर की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली छठनी तिलैया खूर्द गांव के विजय यादव के घर को उड़ाने में संलिप्त था। इस घटना में वह अभियुक्त है। लंबे समय से पुलिस इस नक्सली की तलाश कर रही थी। बिहार में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

इससे पहले, 8 जनवरी की देर रात बिहार के जमुई जिले से चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव से नक्सली (Naxali) मामले में नामजद अभियुक्त सोनू साह को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह सोनो-चरकापत्थर थाना कांड संख्या 201 /2016 का नामजद आरोपी है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन ने बताया कि सोनू तीन सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सली कमांडर धराया, 6 जवानों की हत्या में था शामिल

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें