Bihar: नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, BJP और JDU के 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए मंत्रिमंडल के विस्तार का का इंतजार खत्म हो गया है। इसके साथ ही अटकलों का दौर भी खत्म हो गया। मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों ने शपथ ली है।

Nitish Kumar

Nitish Kumar Cabinet

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020) में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल का आज यानी 9 फरवरी को विस्तार हो गया है।

बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए मंत्रिमंडल के विस्तार का का इंतजार खत्म हो गया है। इसके साथ ही अटकलों का दौर भी खत्म हो गया। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020) में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का आज यानी 9 फरवरी को विस्तार हो गया है।

मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों ने शपथ ली है। भाजपा से नौ, जबकि जदयू से आठ मंत्रियों ने शपथ ली है। अभी नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 13 मंत्री थे। इनमें जदयू से चार, भाजपा से सात, जबकि हम और वीआईपी कोटे के एक-एक मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित हुआ।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजीव कपूर का निधन, ‘राम तेरी गंगा मैली’ मूवी से हुए थे फेमस

सबसे पहले बीजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने शपथ ली। इसके अलावा भाजपा के नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम और नारायण प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा जदयू से श्रवण कुमार, मदन सैनी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय कुमार झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज और सुनील कुमार ने शपथ ली।

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा भी हो गया है। बीजेपी की ओर से विधान परिषद के सदस्य शाहनवाज हुसैन को मंत्री बनाने के बाद अब उन्हें उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय झा को जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क तो वहीं सम्राट चौधरी को पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी देखें-

इस मंत्रिमंडल विस्तार में एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 14 मंत्रियों के साथ पिछले साल 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में मंत्री बने मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलबाजी चल रही थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें