बिहार: बक्सर सेंट्रल जेल ब्रेक कांड में फरार नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी इसकी तलाश

बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) में पुलिस की स्पेशल टीम को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी मिली है। टीम ने 50 हजार के इनामी नक्सली संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

Naxalites

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इस नक्सली पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। यह नक्सली (Naxalite) काफी समय से बक्सर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) में पुलिस की स्पेशल टीम को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी मिली है। टीम ने 50 हजार के इनामी नक्सली संतोष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार और मोबाइल के साथ अन्य सामान बरामद किया है।

नक्सली संतोष पासवान सेंट्रल जेल बक्सर को ब्रेक कर फरार हो गया था। उसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इस नक्सली पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। यह नक्सली (Naxalite) काफी समय से बक्सर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

COVID-19: देश में आए कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए केस, इतने मरीजों की मौत

काफी कोशिशों के बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि पंचायत चुनाव में अपने समर्थक का प्रचार करने के लिए और चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए नक्सली संतोष इलाके में घूम रहा है।

ये भी देखें-

इसी खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जिसमें उन्हें कामयाबी मिली और नक्सली संतोष पासवान गिरफ्तार लिया गया। संतोष पासवान के साथ इसके अन्य दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें