बिहार: SSB और जमुई पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात नक्सली मोनू वर्णवाल गिरफ्तार

बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच SSB और जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Monu Kumar

ये नक्सली (Naxalites) भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है और मूल रूप से अम्माडीह गांव का रहने वाला है। इस नक्सली के खिलाफ बांका और झाझा में डकैती, अपहरण तथा आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच SSB और जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को चलाए गए ज्वाइंट छापेमारी अभियान में जवानों ने कुख्यात नक्सली मोनू कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार किया है।

ये नक्सली भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है और मूल रूप से अम्माडीह गांव का रहने वाला है। इस नक्सली के खिलाफ बांका और झाझा में डकैती, अपहरण तथा आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

तालिबान ने कहा- किसी अफगानी को देश छोड़ने की इजाजत नहीं, अमेरिका को भी दी धमकी

एसएसबी परासी कैंप के सहायक कमांडेंट केतन कैलान सालुंके ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली मोनू वर्णवाल अपने गांव में है और कोई साजिश रच रहा है। इसके बाद हमने ऑपरेशन चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने चौरा हाल्ट उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिद्धौर थाना इलाके के छेदलाही गांव से नक्सली गेहूमन तथा रामाकुमार गांव से एक अन्य नक्सली को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें