बिहार: औरंगाबाद से पुलिस ने नक्सली को दबोचा, कई वारदातों में रहा है शामिल

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह की बंदेया थाना पुलिस ने जेसीबी जलाने वाले एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Naxali

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह की बंदेया थाना पुलिस ने जेसीबी जलाने वाले एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह की बंदेया थाना पुलिस ने जेसीबी जलाने वाले एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया नक्सली किशोरी साव गया जिले के आंती थाना अंतर्गत कैथी गांव का रहने वाला है।

Naxali
सांकेतिक तस्वीर।

साल 2017 में नक्सलियों ने एक जेसीबी मशीन जला दी थी। इस घटना में नक्सली (Naxali) किशोरी साव भी शामिल था। इसके साथ ही वह पहले भी कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। थानाध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से उसे गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी में आंती थाना पुलिस का भी सहयोग लिया गया है। हालांकि, गिरफ्तार नक्सली के पास से किसी हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। जेसीबी जलाने की घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

गिरफ्तार नक्सली से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस को पूछताछ के दौरान नक्सलियों के खिलाफ कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। इससे पहले, बिहार के गया जिले में पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली का नाम उदल यादव है। एसएसबी (SSB) के सहायक कमांडेंट लोकेश कुमार के निर्देश पर इंस्पेक्टर दीपक सिंह देवपा एवं कोंच थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से चेनैनी गांव में छापेमारी कर नक्सली उदल यादव को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली (Naxali) अपने सहयोगी नक्सलियों से नक्सली गतिविधियों के संचालन के बारे में मीटिंग करने आया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर नक्सली उदल यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसबी (SSB) के सहायक कमांडेंट लोकेश कुमार के मुताबिक, उदल यादव पर टिकारी थाना लेवी मांगने का मामला दर्ज है। एसएसबी ने गिरफ्तार नक्सली उदल यादव को टिकारी थाना के सुपुर्द कर दिया है।

पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को विशेष अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें