बिहार: नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, छापेमारी में 3 नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

ये छापेमारी जहानाबाद के विस्तार और पटना के गजाधर चक में की गई थी। जहानाबाद के विस्तौल से नक्सली (Naxalites) परशुराम सिंह और संजय सिंह को पकड़ा गया है,

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

नक्सली (Naxalites) परशुराम सिंह और संजय सिंह के से 605 डेटोनेटर, . 315 रेगुलर राइफल, 7 मैगजीन और 25 राउंड कारतूस समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। वहीं गौतम सिंह के पास से 4 डेटोनेटर बरामद हुए हैं।

पटना: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पटना और जहानाबाद में की गई छापेमारी में 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

ये छापेमारी जहानाबाद के विस्तार और पटना के गजाधर चक में की गई थी। जहानाबाद के विस्तौल से नक्सली (Naxalites) परशुराम सिंह और संजय सिंह को पकड़ा गया है, वहीं गजाधर चक से नक्सली गौतम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार: जमुई में सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में इनामी नक्सली पिंटू राणा का करीबी गिरफ्तार

नक्सली परशुराम सिंह और संजय सिंह के से 605 डेटोनेटर, . 315 रेगुलर राइफल, 7 मैगजीन और 25 राउंड कारतूस समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। वहीं गौतम सिंह के पास से 4 डेटोनेटर बरामद हुए हैं।

ये नक्सली, बिहार और झारखंड के नक्सलियों कों हथियार और विस्फोटक की सप्लाई में शामिल हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें