बिहार: 15 साल से फरार नक्सली कमांडर सुकन मरांडी समेत 18 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

नक्सली (Naxalites) कमांडर सुकन मरांडी 15 साल से सुरक्षाबलों को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार गांव से हुई है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

नक्सली (Naxalites) कमांडर सुकन मरांडी 15 साल से सुरक्षाबलों को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार गांव से हुई है। उसके खिलाफ सोनो, चरका पत्थर, चकाई सहित कई थाने में मामले दर्ज हैं।

जमुई: बिहार में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला ये है कि 15 साल से फरार हार्डकोर नक्सली कमांडर सुकन मरांडी समेत फरार 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बात की जानकारी एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने प्रेस वार्ता के जरिए दी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली कमांडर सुकन मरांडी 15 साल से सुरक्षाबलों को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी चरका पत्थर थाना क्षेत्र के चिल्काखार गांव से हुई है। उसके खिलाफ सोनो, चरका पत्थर, चकाई सहित कई थाने में मामले दर्ज हैं।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में एसटीएफ जवान शहीद, छानबीन के दौरान नक्‍सलियों ने किया आईईडी विस्फोट

इसके अलावा पुलिस ने मॉब लिंचिंग मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को सिमुलतला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी बाजू राय और दिलीप राय को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा 2 अपराधी जो खुद को नक्सली बताकर निर्माण कंपनी से रुपए वसूलते थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। खैरा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इनके पास से हथियार, मोबाइल और बुलट बरामद हुई है।

इसके अलावा कई थाना क्षेत्रों से लूटकांड के आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 18 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और बाकी से पूछताछ की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें