
Odisha: रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओडिशा के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नव-निर्मित एक बेस पर BSF के एक विशेष नक्सल विरोधी अभियान दस्ते ने पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ओडिशा: नक्सलियों के खिलाफ ओडिशा (Odisha) में लगातार अभियान जारी है। इसका असर 15 अगस्त को भी दिखाई दिया। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओडिशा के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नव-निर्मित एक बेस पर BSF के एक विशेष नक्सल विरोधी अभियान दस्ते ने पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल का कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर और ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के साथ लगे जंगलों के अंदर मोहुपादर में स्थित है। यहां बीएसएफ की 160वीं बटालियन के जवानों द्वारा संचालित बेस को 28 मई को शुरू किया गया था।
ये ऐसा इलाका है जहां सुरक्षाबलों को कई नक्सली हमलों का सामना करना पड़ा है। फिर भी यहां जवानों ने पूरे जज्बे के साथ तिरंगा फहराया।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App