Assembly Election 2019: हरियाणा में JJP बना किंगमेकर, महाराष्ट्र में NDA की सरकार

Assembly Election

Assembly Election Results 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा के असेंबली इलेक्शन के लिए मतगणना में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली है। 8 बजे से शुरू हुए दोनों राज्यों के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही साफ हो गया था कि ये चुनाव बीजेपी के लिए शुभ संकेत नहीं लाएगी और हुआ भी कुछ ऐसा। महाराष्ट्र में बीजेपी 100 सीट के अंदर ही सिमट गई है तो वहीं हरियाणा में पिछली बार 48 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 40 का आंकड़ा पार करने में पसीने छूट गए हैं और चुनाव प्रचार के दौरान 75 सीटें जीतने का सपना देख रही ये पार्टी अब सरकार बनाने की तिकड़म में मशगूल है। दोनों राज्यों में कुछ सीटों पर मतगठना अभी भी जारी है और शुक्रवार को ही दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे।

Assembly Election

इस बार के असेंबली इलेक्शन (Assembly Election 2019) में हरियाणा ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। यहां महज 8 महीने पहले बनी राजनैतिक पार्टी जेजेपी ने बीजेपी के सारे समीकरण ही बिगाड़ के रख दिया है। जेजेपी पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला 10 सीटें लेकर अब हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि राज्य में सरकार बनाने के सपने संजो रही कांग्रेस पार्टी ने दोपहर में ही दुष्यंत चौटाला से संपर्क कर उन्हें उप-मुख्यमंत्री का पद भी ऑफर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी आला कमान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब कर दिया है। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि बीजेपी आलाकमान ने अपने सभी प्रवक्ताओं को कहा हैं टीवी डिबेट में जेजेपी पर किसी तरह की टिप्पणी से बचें। दुष्यंत चौटाला ने भी शुक्रवार को दिल्ली में अपने पार्टी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नई सरकार के लिए जेजेपी के रुख तय होगा।

हरियाणा                                                                                                 90/90 सीट
(46 बहुमत के लिए)

गठबंधन BJP INC INLD OTH
जीत+बढ़त 40 31 1 18
2014 +/- -7 +16 -19 10

महाराष्ट्र विधानसभा (Maharastra Assembly Election 2019) की 288 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के रुझान आने के बाद बीजेपी-शिवसेना में खींचतान शुरू हो गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चुनावी गठजोड़ के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के साथ 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था। शिवसेना अपने वादे पर खड़ी है अब बीजेपी को भी इसपर अमल करना चाहिए। वहीं कांग्रेस-एनसीपी की सीटें भी इस बार बढ़ीं हैं और दोनोंं दल मिलकर सरकार बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि दोनों की संख्या मिलकर भी बहुमत की जादुई आंकड़ें से थोड़ी दूर है। मतगणना में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार अपने वोटर्स को धन्यवाद देते हुए  कहे कि विपक्ष ने काफी मेहनत की और कांग्रेस-एनसीपी के सभी सदस्‍यों ने काम किया और अपना बेस्‍ट दिया। सत्ता आती है, सत्ता जाती है लेकिन उद्देश्‍य के लिए प्रतिबद्ध रहना जरूरी है और लोगों ने जो प्‍यार जताया हम उसके लिए उन्‍हें धन्‍यवाद देते हैं।

महाराष्ट्र                                                                                                  288/288
(145 बहुमत के लिए)

गठबंधन NDA UPA VBA OTH
जीत+बढ़त 163 103 1 21
2014 +/- -22 16 1 5

ऑपरेशन ऑलआउट: आतंकी मूसा का पूरा गैंग खत्म, अब बाकियों की बारी

महाराष्ट्र-हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्ववीट करके दोनों राज्यों के लोगों का आभार जताया। पीएम ने ट्ववीट में लिखा, ‘हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता का आभार जताता हूं। हम पहले की ही तरह दोनों राज्यों की विकास के लिए काम करते रहेंगे। महाराष्ट्र की जनता ने NDA के प्रति प्रेम जताया है। कार्यकर्ताओं को सलाम। हम हरियाणा की जनता के हित में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे ।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें