असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसक झड़प, कई घायल; दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की बात

असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति है। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं।

Assam Mizoram Border Clash

असम और मिजोरम की सरकारों ने राज्य की सीमा पर हिंसक झड़प (Assam Mizoram Border Clash) के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए 18 अक्टूबर को केंद्र से बातचीत की।

असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प (Assam Mizoram Border Clash) में कई लोगों के घायल होने के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति है। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। इलाके में स्थिति अब नियंत्रण में है। मिजोरम के कोलासिब जिले और असम के कछार जिले की सीमा पर यह घटना हुई है।

असम और मिजोरम की सरकारों ने राज्य की सीमा पर हिंसक झड़प (Assam Mizoram Border Clash) के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए 18 अक्टूबर को केंद्र से बातचीत की। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 18 अक्टूबर की रात को असम-मिजोरम बॉर्डर की स्थिति की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी।

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 75 लाख के पार, 24 घंटे में आए 55,722 नए केस

इसके साथ ही सोनोवाल ने मिजोरम के सीएम जोरामथांगा से भी बात की है। मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने मुख्यमंत्री सोनोवाल को अंतर-राज्य सीमा पर शांति बनाए रखने और सहयोग से काम करने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, असम के वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य ने 18 अक्टूबर को लायलपुर क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के कछार जिले के लायलपुर इलाके में 17 अक्टूबर शाम को असम और मिजोरम के दो समूहों के बीच झड़प (Assam Mizoram Border Clash) के दौरान कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोग एक कोविड परीक्षण केंद्र पर भिड़ गए। जिसके बाद हिंसा भड़क गई।

ये भी देखें-

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीमा के मिजोरम के कुछ युवक लायलपुर आए और ट्रक चालकों और ग्रामीणों पर हमला किया और 15 से अधिक छोटी दुकानों और घरों को जला दिया। स्थानीय लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा कर्मियों को असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें