असम में बाढ़ से हालात बेकाबू, बिहार में भी बढ़ रहा खतरा; 20 राज्यों में NDRF की 122 टीमें तैनात

Assam Floods 2020: असम (Assam) में बाढ़ (Flood) से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। असम में इस आपदा में 21 जुलाई तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। वहीं, राज्य के 24 जिलों के 24.19 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

Assam Floods

असम (Assam) में बाढ़ की स्थिति पिछले कई दिनों से गंभीर है।

Assam Floods 2020: असम (Assam) में बाढ़ की स्थिति पिछले कई दिनों से गंभीर है, जिसमें ब्रह्मपुत्र सहित अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में बाढ़ (Flood) से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। असम में इस आपदा में 21 जुलाई तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। वहीं, राज्य के 24 जिलों के 24.19 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने मानसून में बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति से निपटने के लिए 20 राज्यों में 122 टीमों को तैनात किया है। इनमें से 12 टीम असम में हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई को एक व्यक्ति की नगांव जिले में मौत हुई है, जबकि दूसरे की मोरीगांव में जान चली गई। वहीं, बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की वजह से 26 लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र बाढ़ग्रस्त असम (Assam Floods) में राहत कार्यों के लिए मदद की दरकार होने पर भारत सरकार की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़े पहुंचे 12 लाख के करीब, 28,732 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘हमारे सहयोगियों ने बताया है कि भारत में असम और पड़ोसी देश नेपाल में मानसून की बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण 2254 गांवों के करीब 40 लाख लोग बेघर हो गए हैं और 189 लोगों की जान गई है। साथ ही एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में फसल नष्ट हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र जरूरत पड़ने पर भारत सरकार की मदद को तैयार है।’

इसके अलावा, बिहार में भी बाढ़ (Flood) से स्थिति गंभीर होती जा रही है। दरअसल, नेपाल और राज्य की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पानी का दबाव बढ़ाता जा रहा है। नेपाल में भारी वर्षा के कारण वाल्मीकिनगर में गंडक बराज से रिकॉर्ड 4.20 लाख घनसेक और वीरपुर में कोसी बराज से 3.20 लाख घनसेक पानी छोड़ा गया है। इससे उत्तर और पूर्वी बिहार के गंडक और कोसी प्रभावित क्षेत्रों के निचले इलाके में बाढ़ (Flood) की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

पाकिस्तान ने आतंकी संगठन अल-बद्र को घाटी में किया सक्रिय, पुलवामा आतंकी हमले को दोहराने की कोशिश में आईएसआई

आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि गंगा को छोड़ कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और बाढ़ के पानी ने आठ जिलों के करीब चार लाख लोगों को प्रभावित किया है। एक अधिकारी के अनुसार, आपदा मोचन बल (NDRF) की सर्वाधिक 19 टीमें बिहार में तैनात की गई हैं।

उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ (Flood) में चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है और 1.52 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रूपये के मुआवजे का ऐलान किया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें