झारखंड: बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने रांची-पटना हाईवे किया जाम

थोड़ी ही देर में कई किलोमीटर तक हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।  सूचना पाकर अधिकारी आए और किसी तरह समझा-बूझकर मामला शांत किया।

गुस्साए ग्रामीणों व आदिवासी छात्र संघ ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे रहे सड़क जाम में वाहनों की लंबी कतार लग गई।

झारखंड के रामगढ़ में बिरसा मुंडा की दो प्रतिमाओं को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए रांची-पटना फोर लेन जाम कर दिया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई। थोड़ी ही देर में कई किलोमीटर तक हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।  सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी आए और किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

केरल के मुन्नार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन की वजह से 13 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोग

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के गुड़ा गांव के निकट बिरसा मुंडा की दो प्रतिमाएं लगी थीं। जिसे कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों व आदिवासी छात्र संघ ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब 2 घंटे रहे सड़क जाम में वाहनों में लोग परेशान रहे।

इस दौरान रांची-पटना फोरलेन पर दोनों तरफ़ कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। घटना कि जानकारी पाकर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने लोगों की बात सुनी और जल्द कारवाई का भरोसा दिया। इसपर ग्रामीण मान गए और तब जाकर हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ।

यह भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें