देश की सुरक्षा में लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, अजय सिंह समेत इन 6 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने मंगलवार को ये अहम पद संभाला।

Manoj Pandey

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने जिस पूर्वी सेना कमान की जिम्मेदारी संभाली है, उसका मुख्यालय कोलकाता में है। पूर्वी सेना कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में LAC की निगरानी करती है।

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने मंगलवार को ये अहम पद संभाला। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में बेहद महत्वपूर्ण है, जब पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर पर भारतीय सेना और चीन के बीच गतिरोध जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। अनिल चौहान रिटायर हो गए हैं। इसके अलावा 5 और अधिकारियों ने देश की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी संभाली है।

ये हैं वो 6 अधिकारी, जिन्होंने संभाली नई और अहम जिम्मेदारी-

1- लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, कमांडर, पूर्वी सेना कमान
2- लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह, कमांडर-इन-चीफ, अंडमान-निकोबार कमान
3- लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर, महानिदेशक (डीजी), असम राइफल्स
4- वाइस एडमिरल रवनीत सिंह, डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, नौसेना मुख्यालय दिल्ली
5- वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, चीफ ऑफ पर्सनल, नौसेना
6- वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, चीफ ऑफ मैटेरियल, नौसेना मुख्यालय

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने जिस पूर्वी सेना कमान की जिम्मेदारी संभाली है, उसका मुख्यालय कोलकाता में है। पूर्वी सेना कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में LAC की निगरानी करती है।

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह को अंडमान-निकोबार कमान का 16वां कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल पांडे थे।

झारखंड: नक्सली नुनूचंद पर 3 थानों में दर्ज हैं 72 केस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला- मुझसे भूल हो गई

इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने असम राइफल्स के नए महानिदेशक (डीजी) के तौर पर शिलांग में पदभार संभाला है। वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ यानी उप-नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला है।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल के पद पर नौसेना मुख्यालय में पदभार संभाला है। वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने नौसेना मुख्यालय में चीफ ऑफ मैटेरियल का पद संभाला है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें