
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के दूसरे चरण के लिए मतदान 18 अप्रैल को होना है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण के लिए 16 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। शाम 5 बजे तक प्रचार अभियान थम गए। चुनाव आचार संहिता के मुताबिक, मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा जनसभा या किसी भी अन्य माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित होता है।
दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होंगे। जिन राज्यों में दूसरे चरण के मतदान होने हैं वे हैं- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी।
कहां-कहां होंगे दूसरे चरण में मतदान:
- बिहार की 5 सीटों पर : बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
- छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर : राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
- उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर : अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना
- महाराष्ट्र की 10 सीटों पर : बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
- असम की 5 सीटों पर : करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई और नौगांव
- जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर : श्रीनगर, उधमपुर
- कर्नाटक की 14 सीटों पर : उदुपी-चिकमंगलूर, चिकबलपुर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरू सेंट्रल, बेंगलुरू दक्षिण, बेंगलुरू उत्तर, कोलार
- मणिपुर की 1 सीट पर : आंतरिक मणिपुर
- त्रिपुरा की 1 सीट पर : त्रिपुरा पूर्व
- पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर : जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज
- ओडिशा की 5 सीटों पर : बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का
- पुदुचेरी की 1 सीट पर : पुदुचेरी
- तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर
चुनाव आयोग (Election Commission) ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम 10 मार्च को घोषित किया था। जिसमें पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केन्द्र-शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए।
यह भी पढ़ें: बंगाल में बंपर वोटिंग, बाकी राज्यों में औसत मतदान हुआ
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App