अफगानिस्तान: तालिबान हुआ बेनकाब, महिलाओं पर बोला- उन्हें केवल बच्चे पैदा करना चाहिए

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान धीरे-धीरे अपने नापाक चेहरे को उजागर करने लगा है। ताजा मामला महिलाओं पर दिए गए उसके बयान से जुड़ा हुआ है।

Taliban

File Photo

तालिबान (Taliban) के प्रवक्ता सैयद जकीरुल्लाह हाशमी ने कहा कि महिलाओं का कैबिनेट में होना बिल्कुल जरूरी नहीं है। उन्हें केवल बच्चे पैदा करना चाहिए और यही उनका काम है।

काबुल: अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान (Taliban) धीरे-धीरे अपने नापाक चेहरे को उजागर करने लगा है। ताजा मामला महिलाओं पर दिए गए उसके बयान से जुड़ा हुआ है।

तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकीरुल्लाह हाशमी ने कहा है कि एक महिला मंत्री नहीं बनाई जा सकती। महिला का मंत्री बनना कुछ ऐसा होगा, जैसे उसके गले में कोई चीज रख दी जाए और वो उसे उठा नहीं पाए।

हाशमी ने कहा कि महिलाओं का कैबिनेट में होना बिल्कुल जरूरी नहीं है। उन्हें केवल बच्चे पैदा करना चाहिए और यही उनका काम है। हाशमी के मुताबिक, महिला प्रदर्शनकारी अफगानिस्तान में सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं कर रही हैं।

Jharkhand: गुमला में नक्सलियों पर कसी जाएगी नकेल, CRPF ने कराई हेलिकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग

बता दें कि जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, तब उसने कहा था कि वह महिलाओं को उसके अधिकार देगा, लेकिन अब अफगानिस्तान में महिलाओं को केवल उतने ही अधिकार दिए जा रहे हैं, जिससे वो सिर्फ जिंदा रहें।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं और प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का ये प्रदर्शन उत्तर-पूर्वी प्रांत बदख्शां पहुंच गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें