जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ झारखंड का 33 साल का जवान, पूरे इलाके में फैला शोक

झारखंड के 33 साल के जवान मनजीत झा (Manjeet Jha) जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। वह जम्मू कश्मीर में बीएसएफ में कॉन्सटेबल पद पर तैनात थे।

Manjeet Jha

बीएसएफ के कमांडर ने शनिवार दोपहर करीब बारह बजे मनजीत झा (Manjeet Jha) के बड़े भाई को फोन पर इस खबर की जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मनजीत को अचानक चक्कर आया और वह गिर गए।

बासुकीनाथ: झारखंड के 33 साल के जवान मनजीत झा (Manjeet Jha) जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। वह जम्मू कश्मीर में बीएसएफ में कॉन्सटेबल पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक है।

बीएसएफ के कमांडर ने शनिवार दोपहर करीब बारह बजे मनजीत झा (Manjeet Jha) के बड़े भाई को फोन पर इस खबर की जानकारी दी। बीएसएफ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मनजीत को अचानक चक्कर आया और वह गिर गए।

Coronavirus: भारत में घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस

इसके फौरन बाद जवान को अधिकारियों को देखरेख में हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, जवान की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

इस खबर के मिलने के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मृतक के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें