सुर्खियां

लश्कर–ए–तय्यबा और जैश–ए–मोहम्मद के आतंकी भारतीय सुरक्षा संस्थानों और सुरक्षाबलों पर पठानकोट जैसे आतंकी हमले (Terror Attack) करने की साजिश की फिराक में हैं।

वायुसेना (Indian Airforce) के अधिकारी के अनुसार, डिजिटल इंडिया और ई-शासन की पहल के तहत इस पोर्टल को शुरू किया गया है। यह समूचे वायुसेना को पेपरलेस ऑफिस में तब्दील कर देगा।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "अपूरणीय क्षति। कर्नल (सेवानिवृत्त) नरेंद्र 'बुल' कुमार ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की। पर्वतों के साथ उनके विशेष संबंधों को याद रखा जाएगा।

कोरोना वॉरियर्स के तौर पर काम करते हुए जान गवानें वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी जल्द ही बड़ी कवायद की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि नए साल में पुलिसिंग में कई बदलाव होंगे।

Indian Army Recruitment: जो युवा सेना में सेवाएं देना चाहते हैं और भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास इस अहम प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान समुद्र तल से 15 हजार फीट ऊपर और 5 फीट जमी हुई बर्फ में कबड्डी खेल रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही।

भारतीय सेना (Indian Army) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। भारतीय सेना के बारे में कई अहम और रोचक बातें हैं जो लोगों को शायद ही पता हों। सेना की अलग प्रशासनिक संरचना है।

नए साल (New Year 2021) को लेकर भारत सहित दुनिया भर में जश्न का माहौल है। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रकोप और उसके नए स्वरूप के मामले सामने आने के बाद नए वर्ष के आयोजनों को लेकर सख्ती बरती जा रही है।

सुख बिकरीवाल वही शख्स है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था। उससे पूछताछ में बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

सेना (Army) के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के अधिकारियों ने हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से शहीद स्मारक गूंज उठा।

देश में कोरोना के कुल मामले 1,02,66,674 हैं, जिसमें एक्टिव केस 2,57,656 हैं और कुल रिकवरी 98,60,280 हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

1 जनवरी (First January) से अमेजन पे‚ गूगल पे और फोन पे से ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स पर सरकार शुल्क बढ़ा देगी।

किसानों (Farmers) के तेवर भी कुछ नरम दिखाई दिए उन्होंने अपनी ट्रैक्टर रैली को फिलहाल वापस ले लिया है। किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह अगली बैठक में कृषि कानून रदद कराने और एमएसपी का कानून लेने में सफल हो जाएंगे।

‘हैलो गैंग (Hello Gang)’ के अपराधियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र सहित कई दूसरे राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया हैं।

चमगादड़ों पर रिसर्च करने वाली टीम हाल में दक्षिण चीन के जंगलों में पहुंची थी। लेकिन उनके एकत्र नमूनों को जब्त कर लिया गया। पत्रकारों को सादे कपड़ों में पुलिस ने कई कारों से पीछा किया और इलाके में जाने से रोक दिया।

नक्सली (Naxals)  हमेशा से विकास कार्यों में खलल डालते आए हैं। वे अपनी करतूतों से आम लोगों की जिंदगी मुश्किल बनाने पर तुले रहते हैं। बिहार (Bihar)  के गया जिले के नक्सल प्रभावित कोंच प्रखंड में नक्सलियों (Naxalites) की काली करतूतों की वजह से विकास के कार्यों में बाधा पड़ रही है।

Mohammad Azharuddin: मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा राजस्थान में लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हुआ है। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है।

यह भी पढ़ें