War of 1971: पाकिस्तान की जेल में बंद हैं वीर सैनिक मंगल सिंह, सालों से इंतजार में है परिवार

पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में युद्ध (War of 1971) लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

War of 1971

पाकिस्तान की जेल में बंद हैं वीर सैनिक मंगल सिंह, सालों से इंतजार में है परिवार

War of 1971: साल 1972 में एक दिन रावलपिंडी रेडियो पर मंगल सिंह ने अपना नंबर 2447645 बताते हुए अपने देशवासियों को संदेश कि वह ठीक हैं। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार को तबसे अबतक उनकी वापसी का इंतजार है।

पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में युद्ध (War of 1971) लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। भारत ने पाकिस्तान के सैनिकों को उनके वतन वापस भेज दिया था। पाकिस्तान की तरफ से ऐसा नहीं किया गया। वहां, भारत के सैनिक आज भी जेलों में बंद हैं।

पाकिस्तान की जेल में 1971 के युद्ध (War of 1971) के दौरान पकड़े गए भारत के करीब 49 सैनिक कैद हैं। इनमें जालंधर के एक वीर सैनिक मंगल सिंह भी हैं। वह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद हैं। परिवार बीते 50 सालों से उनकी राह देख रहा है।

आजादी के बाद का वो दिन जब पाकिस्तान ने कश्मीर के लिए पहली बार छेड़ा था युद्ध, जानें क्या हुआ था

बताया जाता है कि युद्ध के दौरान सरकार ने कहा था कि नाव पलटने से मंगल सिंह हादसे का शिकार हो गए थे। लेकिन बाद में 1972 में एक दिन रावलपिंडी रेडियो पर मंगल सिंह ने अपना नंबर 2447645 बताते हुए अपने देशवासियों को संदेश कि वह ठीक हैं। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार को तबसे अबतक उनकी वापसी का इंतजार है।

वह अपने दो बेटों को जब छोड़कर युद्ध लड़ने गए थे तो वह महज 2 से तीन साल के थे। लेकिन आज वे भी अधेड़ उम्र के हो गए हैं। लेकिन पूरे परिवार को आज भी उम्मीद है कि मंगल सिंह वापस लौटकर एक दिन जरूर आएंगे।

ये भी देखें-

परिवार के मुताबिक, कोट लखपत जेल से रिहा होकर आए रऊफुद्दीन से भी उन्होंने मुलाकात की है और उन्हें जब हमने मंगल सिंह की फोटो दिखाई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि वह अभी भी जेल में ही बंद हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें