War of 1965: आखिर क्यों हुआ युद्ध? जानें कैसे हुआ था जंग का अंत

भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में भीषण युद्ध (War of 1965) लड़ा गया। युद्ध में भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ी। भारत को जीत हासिल हुई और पाकिस्तान एक बार फिर हार कर घुटनों पर बैठने पर मजबूर हुआ।

War of 1965

File Photo

War of 1965: पाकिस्तान की यही सोच जंग में तब्दील हुई। पाकिस्तान ने समझा कि शास्त्री युद्ध को झेलने में असमर्थ होंगे और भारत अशक्त है और सामना नहीं कर सकेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में भीषण युद्ध (War of 1965) लड़ा गया। युद्ध में भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ी। भारत को जीत हासिल हुई और पाकिस्तान एक बार फिर हार कर घुटनों पर बैठने पर मजबूर हुआ।

इस युद्ध की क्या वजह थी और किस तरह इसका अंत हुआ। अक्सर लोग इसके बारे में जानने को लेकर इच्छुक रहते हैं। युद्ध की शुरुआत या यूं कहे कि पाकिस्तान ने भारत को कमजोर माना था, इस वजह से जंग छिड़ी। यानी पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई की थी। पाकिस्तान ने सोचा था कि भारत 1962 में मिली चीन से हार के बाद थोड़ा कमजोर पड़ चुका है और यही सही वक्त है कश्मीर को हड़पा जाए।

War of 1965: कच्छ से ताशकंद तक कब, क्या हुआ? जानें पूरा घटनाक्रम

पाकिस्तान की यही सोच जंग में तब्दील हुई। पाकिस्तान ने समझा कि शास्त्री युद्ध को झेलने में असमर्थ होंगे और भारत अशक्त है और सामना नहीं कर सकेगा। उसने सोचा कश्मीरी आवाम भारत से आजादी चाहता है, अगर ऐसे में पाकिस्तान उनकी मदद करेगा तो कश्मीर को पाकिस्तान में आने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन ऐसा कतई नहीं हुआ और हमारी सेना ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर विफल साबित किया।

ये भी देखें-

पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण में भारत से कमजोर साबित होने के बाद पाकिस्तान थम गया। भारत ने पाकिस्तान के सियालकोट, लाहौर और कश्मीर के कुछ उपजाऊ इलाके जीत लिए थे। भारत फायदे में था और पाकिस्तान नुकसान में। और आखिरकार युद्ध का अंत संयुक्त राष्ट्र द्वारा सीजफायर की घोषणा के साथ हुआ।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें