1000 किमी तक मारक क्षमता वाली ‘शौर्य मिसाइल’ की ये हैं खासियतें, सतह से सतह पर मार करने में है सक्षम

भारतीय सेना (Indian Army) के पास घातक हथियार हैं। ऐसे हथियार जिनका इस्तेमाल अगर दुश्मनों के खिलाफ किया गया तो भारी नुकसान होना तय है। किसी भी देश की सेना ताकतवर तभी कही जाती है जब उसके पास घातक हथियार हों।

Shaurya Missile

शौर्य मिसाइल।

Shaurya Missile System: इसका नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। इस मिसाइल की इतनी सारी खासियतें हैं जो कि इसे बाकी मिसाइलों से काफी अलग बनाती हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के पास घातक हथियार हैं। ऐसे हथियार जिनका इस्तेमाल अगर दुश्मनों के खिलाफ किया गया तो भारी नुकसान होना तय है। किसी भी देश की सेना ताकतवर तभी कही जाती है जब उसके पास घातक हथियार हों। सेना के पास बढ़िया मिसाइलें हों तो ताकत कई गुना बढ़ जाती है। दुनिया की बड़ी-बड़ी सैन्य ताकतों के पास घातक मिसाइलें हैं।

भारतीय सेना के पास भी कई घातक मिसाइलें हैं। ऐसी ही एक मिसाइल ‘शौर्य मिसाइल’ (Shaurya Missile) भी है। इसका नाम सुनते ही दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। इस मिसाइल की इतनी सारी खासियतें हैं जो कि इसे बाकी मिसाइलों से काफी अलग बनाती हैं।

जंग से पहले ही हो जाती है हथियारों की तैनाती, विपरीत परिस्थिति में होता है इस्तेमाल

दरअसल, इस मिसाइल (Shaurya Missile) की मारक क्षमता 700 से 1000 किलोमीटर तक है। यानी यह चीन और पाकिस्तान के हर कोने में जाकर भारी तबाही मचाने में सक्षम है। साथ ही यह 200 किलोग्राम से 1,000 किलोग्राम भार ले जाने में सक्षम है।

ये भी देखें-

यह मिसाइल (Shaurya Missile) भारत की के-15 मिसाइल का भूमि संस्करण है। इसे ट्रक पर रखे कनस्तरों से भी दागा जा सकता है। मिसाइल को लाना-ले जाना आसान है। यह मिसाइल सतह से सहत पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है। खास बात यह है कि यह मिसाइल 40 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचने से पहले आवाज की छह गुना रफ्तार से चलती है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें