स्वतंत्रता संग्राम में छुड़ा दिए थे अंग्रेजों के पसीने, पढ़ें वीर योद्धा बुधू भगत की कहानी

वीर शहीद बुधु भगत (Budhu Bhagat) छोटानागपुर के उस जन आन्दोलन के नायक थे, जिसे अंग्रेजों ने ‘कोल विद्रोह’ का नाम दिया, जैसे 1857 के पहले स्वतंत्रता आन्दोलन को सिपाही विद्रोह का नाम दिया गया है।

Budhu Bhagat

Budhu Bhagat

बुधु भगत (Budhu Bhagat) अजातशत्रु थे और आम लोग उनसे अलग होने की सोच भी नहीं कर सकते थे। बुधु भगत की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि उनके लोग चारों ओर से उन्हें घेरे रहते थे।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों में कुछ एक नाम भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित हुए हैं। लेकिन कई ऐसे नाम भी हौं जो गुमनामी के गर्त में समा गए हैं। इन गुमनाम शहीदों में कुछ नाम ऐसे हैं जिनका त्याग, जिनकी आहूति उन कई नामों से अधिक मूल्यवान एवं महत्वपूर्ण रही है, जिन्हें इतिहास में जगह मिलती है।

ऐसे ही गुमनाम नामों में छोटानागपुर के वीर शहीद बुधु भगत (Budhu Bhagat) का नाम भी है। वीर शहीद बुधु भगत छोटानागपुर के उस जन आन्दोलन के नायक थे, जिसे अंग्रेजों ने ‘कोल विद्रोह’ का नाम दिया, जैसे 1857 के पहले स्वतंत्रता आन्दोलन को सिपाही विद्रोह का नाम दिया गया है। इसे ‘लरका आंदोलन’ या ‘लरका विद्रोह’ भी कहा जाता है। इसमें मुंडा, उरांव, हो इत्यादि कई जनजातियां शामिल थीं।

डोगराई की लड़ाई: … 1965 के युद्ध में जब भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा में किया प्रवेश

अंग्रेजों के आने से पहले यहां पर जमींदारों के खिलाफ आन्दोलन तो हुआ था, पर ऐसा आंदोलन नहीं हुआ था। अंग्रेजों ने छोटानागपुर के राजाओं से मालगुजारी वसूलना शुरू कर दिया था। जिसका असर राजा एवं जमींदारों से होते हुए सामान्य जनता पर पड़ता था।

सारा खेल अंग्रेजों का था, 1832 के आंदोलन का कारण कुंवर हरनाथशाही द्वारा पठानों एवं सिक्खों के कुछ गांवों का मालिकाना हक सौंपा जाना और लोगों पर उनका अत्याचार था। हालंकि, हकीकत यह है कि आंदोलन की चिंगारी तीन सालों से इकट्ठी हो रही थी।

मानकियों पर होने वाले अत्याचार ने इस चिंगारी को भड़काने का काम किया। अंग्रेजों के छोटानागपुर आने के बाद 1805, 1807, 1808 और 1819-1820 में भी आंदोलन हुए थे और अंग्रेजों के खिलाफ ही हुए थे। इसी तरह,  1832 का आंदोलन भी विदेशी साम्राज्य से आजादी का आंदोलन था।

Kargil War 1999: युद्ध में एक पैर गंवाया पर नहीं छोड़ी नौकरी, इस जवान की बहादुरी है मिसाल

वीर बुधु भगत जन्म 17 फरवरी, 1792 को रांची जिला के चान्हो प्रखंड के सिलागाई गांव में हुआ था। वे उरांव जाति के थे। उनका परिवार का पेशा खेती-बारी था। वीर बुधु भगत (Budhu Bhagat) तीर चलाने में माहिर थे। दरअसल, कम समय में ही वे अपनी कई खूबियों की वजह से इतने प्रसिद्ध हो गए कि लोगों को ऐसा लगने लगा कि उन्हें किसी प्रकार की दैवीय शक्ति मिली हो। 

इनके दो बेटे हलधर और गिरधर थे, जिनकी वीरता के सामने अंग्रेजी सेना और अंग्रेजों के चाटूकार जमींदारों को पराजय का मुंह देखना पड़ा था। बुधु भगत की संगठनात्मक क्षमता अद्भुद थी। वे भेद-भाव से आम जनता को बचाना चाहते थे।

दरअसल, अंग्रेजों न केवल अपना चेहरा साफ रखना चाहते थे, बल्कि छोटानागपुर के संगठित जनता में बैर भी पैदा करना चाहते थे। इसलिए बुधु भगत ने दूर-दराज के गांवों के लोगों से आपसी भेद-भाव को दूर कर एक साथ अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने की अपील की थी।

ITBP: हिमालय पर तिरंगा लहराने वाले जवान, कई खेलों में भी बढ़ा चुके हैं देश का मान

उन्होंने कभी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया। बुधु भगत (Budhu Bhagat) बचपन से ही जमींदारों और अंग्रेजी सेना की क्रूरता देखते आये थे। उन्होंने देखा था कि किस तरह तैयार फसल जमींदार जबरदस्ती उठा ले जाते थे और गरीब गांव वालों के घर कई-कई दिनों तक चूल्हा नहीं जल पाता था। अपनी जमीन और जंगल की रक्षा के लिए जब सैकड़ो की तादाद में आदिवासियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ लोहा लेने का संकल्प लिया, तो उन्हें वीर बुधु भगत जैसा नायक मिला। अपने दस्ते को बुधु ने गुरिल्ला युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया।

यह उनकी लोकप्रियता का असर था कि ‘लरका आंदोलन’ सोनपुर, तमाड़ एवं बंदगांव के मुंडा मानकियों का आंदोलन न होकर छोटानागपुर की जनता का आंदोलन बन गया था। वीर बुधु भगत (Budhu Bhagat) के प्रभाव का अंदाजा अंग्रेजों को हो गया था। छोटानागपुर के तत्कालीन संयुक्त आयुक्तों ने 8 फरवरी, 1832 को अपने पत्र में बुधु भगत के विस्तृत प्रभाव एवं कुशल नेतृत्व का उल्लेख किया है। बुधु भगत की लोकप्रियता एवं जनमानस पर उनके प्रभाव को अंग्रेज अधिकारियों ने भी माना था।

कंधे पर 10 किलो का बम लेकर दौड़ गया था यह जांबाज सिपाही, बचाई 400 बच्चों की जान

अंग्रेजों द्वारा बुधु भगत को घेरने और गिरफ्तार करने के सभी कोशिशें नाकाम हो चुकी थीं। कभी सूचना मिलती कि बुधु भगत चोरिया में देखे गए तो अगले ही समय पता चलता कि वह टिक्कू गांव में लोगों के बीच थे। कभी-कभी तो एक ही समय में बुधु भगत को दो स्थानों पर देखे जाने की सूचना मिलती। सूचनाओं के आधार पर अंग्रेजी फौज अपनी पूरी ताकत के साथ उन जगहों पर पहुंचती और इन्हें घेर पाती इसके पहले ही बुधु भगत अपना काम पूरा कर जंगलों में खो जाते।

कुछ पता नहीं चल पाता था कि किस रफ्तार से, किस रास्ते से और किस तरह बुधु भगत एक पल एक जगह पर होते तो दूसरे ही पल कोसों दूर दूसरी जगह पर मिलते। यह रहस्य लोगों की समझ से बाहर था। अंग्रेज यह मानकर संतोष कर बैठे थे कि बुधु भगत को इलाके के जंगलों, पहाड़ों एवं बीहड़ों की अच्छी जानकारी थी। चूंकि भगत (Budhu Bhagat) को बड़ा जन-समर्थन प्राप्त था, इसलिए लोग उन्हें न केवल सुरक्षा देते थे, बल्कि हर झोपड़ी, हर मकान उन्हें पनाह देने को तत्पर रहते थे।

मिलिए असली मर्दानी मुंबई क्राइम ब्रांच की पहली महिला कमिश्नर मीरा बोरवंकर से

अंत में हताश अंग्रेज अधिकारियों ने बुधु भगत को जीवित या मृत पकड़वाने वाले को एक हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा कर दी। अंग्रेजों के पास यही एक चारा बचा था, जो मुखबिरों से यह काम करवा सकता था। शायद. अंग्रेजों द्वारा इस तरह इनाम घोषित करने की यह पहली घटना थी। छोटानागपुर के बुधु भगत पहले ऐसे योद्धा थे जिन्हें पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने पुरस्कार की घोषणा की थी।

हालांकि, कहा जाता है कि बुधु भगत (Budhu Bhagat) अजातशत्रु थे और आम लोग उनसे अलग होने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। बुधु भगत की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि उनके लोग चारों ओर से उन्हें घेरे रहते थे। कहा जाता है कि जब अंग्रेजों ने बुधु भगत को घेरा तब उन्हें बचाने के लिए 300 लोगों ने उन्हें घेर लिया।

ये भी देखें-

अंग्रेजों की गोलियां इन लोगों के सीने के पार होती जा रही थी और इस भीड़ में बुधु भगत अंग्रेजों की पहुंच से दूर निकल गए। कहा जाता है कि वीर बुधु भगत को पकड़ पाना तथा मार पाना असंभव था, परंतु वे अपने बेटों की मृत्यु हो जाने से अंदर से कमजोर पड़ गये थे। 13 फरवरी, 1832 को ‘कोल विद्रोह’ के नायक वीर बुधु भगत अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें