रिटायर्ड सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल का कारगिल युद्ध में ऐसा था अनुभव, माइनस 40 डिग्री तापमान के बीच लड़े जवान

प्रयागराज में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने इस युद्ध से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस युद्ध में हिस्सा लिया था।

Indian Army

फाइल फोटो।

Kargil War 1999: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने इस युद्ध से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस युद्ध में हिस्सा लिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए युद्ध में हमारे जवान माइनस 40 डिग्री तापमान में भी दुश्मनों का सामना कर रहे थे। हिमालय की भारी बर्फबारी के बीच सैनिकों ने एक पल भी दुश्मनों को हावी होने नहीं दिया था।

दुश्मनों को बुरी तरह से खदेड़ा गया था। सेना के जवान जीत के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते थे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने इस युद्ध से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने इस युद्ध में हिस्सा लिया था।

Covid 19: भारत में बीते 24 घंटे में आए 16,375 नए मामले, दिल्ली में हालात बेहतर

वे बताते हैं कि ‘यह युद्ध समुद्र तल की 12000 फीट से शुरू होकर 24000 फीट की ऊंचाई तक हिमालय की पहाड़ियों के बीच लड़ा गया। मैंने टाइगर हिल्स से सटे इलाके में ड्यूटी की थी। इस इलाके में हमारे सामने गगनचुंबी सीधी दीवार चट्टान जैसी खड़ी थी और यह जंग के मैदान में बेहद कठिनाई भरा साबित हुआ था।’

वे आगे बताते हैं ‘कठिनाई बहुत ज्यादा थी फिर भी बड़े साहस शौर्य और बहादुरी से हम सभी ने युद्ध लड़ा। टाइगर हिल्स में जमीनी लड़ाई में हमारी सेना को नुकसान झेलना पड़ा था लेकिन फिर हमने हौसला नहीं खोया था। हिमालय की पहाड़ियों का युद्ध था माइनस 40 डिग्री तापमान के बीच दुश्मनों को पटखनी दी गई थी। हर जवान के मन में सिर्फ जीत और देशसेवा को भाव था। यही वजह थी कि करीब 2 महीने चले इस युद्ध में हमारी सेना ने एकतरफ जीत हासिल की थी। जो कि अपने आप में ही एक बहुद बड़ी बात थी।’

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें