Kargil War: …जब इजरायल ने बड़ी ताकतों के दबाव के बावजूद की थी भारत की मदद

इजरायल (Israel) सीमा नियंत्रण और आतंकवाद का मुकाबला करने में प्रौद्योगिकी और अनुभव वाला देश है। इजरायल का बीते कई दशकों से फ्लीस्तीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है।

Israel

सांकेतिक तस्वीर।

Kargil War: इजरायल (Israel) सीमा नियंत्रण और आतंकवाद का मुकाबला करने में प्रौद्योगिकी और अनुभव वाला देश है। इजरायल का बीते कई दशकों से फ्लीस्तीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) में इजरायल (Israel) का काफी अहम योगदान रहा था। संकट की इस घड़ी में इजरायल ने जो मदद दी वह काफी फायदेमंद साबित हुई थी। इजरायल को इस युद्ध के लिए भारत संकट मोचन की संज्ञा देता है। इजरायल उन देशों में से एक था जिसने इस युद्ध में भारतीय सेना की जीत के लिए हर संभव मदद की थी।

खास बात यह है कि इजरायल (Israel) ने दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों के दबाव के बावजूद भारत की मदद की थी। इजरायल पर लगातार अमेरिका और दूसरे देशों की तरफ से दबाव डाला जा रहा था।

भारत और जर्मनी की नौसेनाओं ने अदन की खाड़ी में किया संयुक्त अभ्यास, देखें PHOTOS

ये देश इजरायल से लगातार अपील कर रहे थे कि वो भारत की मदद न करे। अमेरिका एक तरह से पाकिस्तान के साथ ही खड़ा था। इसके अलावा अन्य कुछ और देश भी भारत की मदद के लिए इजरायल को न कह रहे थे।

इजरायल ने किसी भी देश की नहीं सुनी सिर्फ भारत के संपर्क में रहा और जो भी मदद चाहिए थी उसे समय पर मुहैया करवाया। यानी की युद्ध के दौरान दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का इजरायल पर डाला गया दबाव भी बेअसर रहा था।

ये भी देखें-

इजरायल (Israel) सीमा नियंत्रण और आतंकवाद का मुकाबला करने में प्रौद्योगिकी और अनुभव वाला देश है। इजरायल का बीते कई दशकों से फ्लीस्तीन के साथ सीमा विवाद चल रहा है। ठीक उसी तरह जिस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और इसके आसपास के इलाकों को लेकर विवाद चलता आ रहा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें