Kargil War: युद्ध के समय ऐसा था माहौल, रातभर सो नहीं पाते थे लोग

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War) में भारतीय सेना (Indian Army) ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस युद्ध में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर दुश्मनों को पटखनी दी थी।

Kargil war

Kargil War: पाकिस्तान की फायरिंग और भारतीय सेना (Indian Army) की जवाबी फायरिंग के चलते करीब 2 महीने तक कारगिल के आस-पास मौजूद लोग चैन की नींद नहीं ले पाए थे। गोलीबारी और बमबारी की वजह से रात दिन दहशत का माहौल था। बमबारी की आवाज से स्थानीय लोगों को काफी डर लगता था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War) में भारतीय सेना (Indian Army) ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस युद्ध में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर दुश्मनों को पटखनी दी थी। पाकिस्तान (Pakistan) ने धोखे से कारगिल के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कब्जा किया था।

इन्हीं कब्जे वाले इलाकों को खाली करने के लिए सेना (Army) ने इस युद्ध को लड़ा था। युद्ध (Kargil War) में तय प्लानिंग के मुताबिक सेना ने काम किया और दुश्मनों को खदेड़कर ही दम लिया। पाकिस्तानी सेना भी जबरदस्त फायरिंग कर हमें हराने में जुटी थी।

Chhattisgarh: लाल आतंक के गढ़ में युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, तैयार होंगे फुटबाल के खिलाड़ी

पाकिस्तान की फायरिंग और भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग के चलते करीब 2 महीने तक कारगिल के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग चैन की नींद नहीं ले पाए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि गोलीबारी और बमबारी की वजह से रात दिन दहशत का माहौल था।

बमबारी की आवाज से स्थानीय लोगों को काफी डर लगता था। स्थानीय लोग 60 दिनों तक सिर्फ इस डर में जीते रहे कि कहीं उनपर कोई बम न गिर जाए या वे दुश्मन के हमले का शिकार न हो जाएं।

ये भी देखें-

स्थानीय लोगों ने की थी सेना की मदद: डर के बीच कुछ स्थानीय लोगों ने तो सेना की मदद भी की थी। सेना तक सामान पहुंचाने और उन्हें सही रास्ता दिखाने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही थी। स्थानीय लोगों ने ही सेना के जवानों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें