Kargil War 1999: ऊंचाई पर दुश्मनों को क्या-क्या फायदे मिल रहे थे? जानें कैसे हुआ था आमना-सामना

युद्ध में पाकिस्तानी सेना काफी फायदे में थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तनी सेना ऊंचाई पर थी। कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर पाक सेना पहले से पोजिशन लिए हुए थी।

Kargil War 1999: युद्ध में पाकिस्तानी सेना काफी फायदे में थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तनी सेना ऊंचाई पर थी। कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सेना पहले से पोजिशन लिए हुए थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War 1999) लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना ने शानदार जीत हासिल की थी। पाकिस्तानी सेना को भगा-भगाकर मारा गया था। पाकिस्तान ने युद्ध धोखे से छेड़ा था।

भारत-पाक सीमा से सटे कारगिल पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दियों कड़ाके की ठंड पड़ती है। दोनों देश हमेशा की तरह इस दौरान अपनी सेनाएं पीछे हटा लेते हैं। साल 1999 में भारत ने तो ऐसा किया पर पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया।

जिमिंग ही नहीं योगा भी करते हैं हमारे जवान, फुर्सत के पलों में स्पोर्ट्स के जरिए रहते हैं खुश

युद्ध (Kargil War 1999) में पाकिस्तानी सेना काफी फायदे में थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तनी सेना ऊंचाई पर थी। कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सेना पहले से पोजिशन लिए हुए थी। पाकिस्तानी सेना ने कई एडवांस हथियारों की तैनाती की हुई थी। दुश्मन भारतीय सेना की मूवमेंट पर आसानी से नजर बनाए हुए थे।

ऊंचाई पर होने की वजह से वह भारतीय जवानों को देखते ही हमला कर देते थे। भारतीय सेना को बचकर दुश्मन की पोस्ट तक पहुंचना होता था। इस वजह से कुछ सैनिक तो चढ़ाई करते वक्त ही शहीद हो गए थे। भारतीय सैनिकों को बर्बरता के साथ मारा जाने लगा था।

ये भी देखें-

इसके बाद भारतीय सेना (Indian Army) हरकत में आई और एक के बाद एक कई ऑपरेशन लॉन्च कर दुश्मन देश के सैनिकों को ढेर किया। इस दौरान भारत के भी सैनिक शहीद हुए जैसा कि हर युद्ध में होता आया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें