Kargil War 1999: चुनौतियां भी थीं और जीत का लक्ष्य भी, ऐसे थे जंग के दिन

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War 1999) में भारतीय सेना (Indian Army) ने जबरदस्त पराक्रम दिखाया था। इस युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) को हराने के लिए हमारे जवान किसी भी हद तक गुजर गए थे।

Kargil War 1999

फाइल फोटो।

Kargil War 1999: युद्ध की सबसे बड़ी चुनौती की बात की जाए तो पाकिस्तान का ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जा जमाए रखना था। पाकिस्तान सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर पहले से ही कब्जा जमाए बैठा था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए कारगिल युद्ध (Kargil War 1999) में भारतीय सेना (Indian Army) ने जबरदस्त पराक्रम दिखाया था। इस युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) को हराने के लिए हमारे जवान किसी भी हद तक गुजर गए थे। भारतीय सेना ने जीत के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हम अपने वीर सपूतों के कर्जदार हैं।

इस युद्ध में भारतीय सेना के लिए बेहद ही कड़ी चुनौतियां थी। पाकिस्तानी सेना को हराना इतना आसान भी नहीं था। पाकिस्तानी सेना भी पूरी तैयारी के साथ शुरू से लेकर अंत तक लड़ी थी। भारतीय सेना ने दुश्मन की हर चाल को भांप कर हमला बोला था और एक के बाद एक ऑपरेशन लॉन्च कर दुश्मनों को पटखनी दी थी।

Indo China War 1962: चीन कैसे जीत गया? ये मानी जाती हैं कुछ मुख्य वजहें

अगर इस युद्ध (Kargil War 1999) की सबसे बड़ी चुनौती की बात की जाए तो पाकिस्तान का ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जा जमाए रखना था। पाकिस्तान सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर पहले से ही कब्जा जमाए बैठा था। पाकिस्तान फायदे में था, लेकिन जंग के मैदान में हमारे वीर सूपतों के दिमाग में बस जीत का बुखार चढ़ा था।

ये भी देखें-

युद्ध (Kargil War 1999) में हमारे जवान कई किलोमीटर पैदल चलकर दुश्मनों के करीब पहुंचते और फिर धावा बोलते। इस दौरान कई मौकों पर ऊंचाई  पर बैठे पाकिस्तानी जवान हमारे जवानों को देखने पर फायरिंग करते। कई जवान तो चढ़ाई के दौरान ही शहीद हो गए थे। कई जवानों को पाकिस्तानी सेना की गोलियों का शिकार होना पड़ा था। युद्ध में इन चुनौतियों के अलावा एक चुनौती थी हथियारों को एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाना। इसके लिए जवान कई किलो का भार अपने कंधे पर लेकर चलते थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें