भारत का तीनों पड़ोसियों से एक साथ सीमा पर उलझना बड़ी चुनौती, जानें क्यों

Indian Army: पाकिस्तान के साथ कश्मीर के पूरे क्षेत्र को लेकर विवाद है। पाकिस्तान पूरे कश्मीर को अपना कहता है जबकि भारत कहता है कि कश्मीर पर सिर्फ और सिर्फ हमारा हक है।

Indian Army

File Photo

Indian Army: पाकिस्तान (Pakistan) के साथ कश्मीर (Kashmir) के पूरे क्षेत्र को लेकर विवाद है। पाकिस्तान पूरे कश्मीर को अपना कहता है जबकि भारत कहता है कि कश्मीर पर सिर्फ और सिर्फ हमारा हक है।

भारत का अपने तीन पड़ोसी देशों से लगातार सीमा विवाद जारी है। बीते कई दशकों से सीमा विवाद सुलझने की बजाय समय-समय पर बढ़ जाता है। चीन के साथ तो यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ चुका है। चीन अपनी विस्तारवाद की नीति को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। चीन के साथ कई बार सीमा विवाद बातचीत से होते-होते झड़प तक पहुंच गया है और 1962 में तो दोनों देश युद्ध भी लड़ चुके हैं।

चीन के अलावा भारत का पाकिस्तान और नेपाल के साथ भी सीमा विवाद चल रहा है। यह विवाद कब सुलझेगा इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि कोई भी देश अपनी जमीन किसी और को देने के लिए डील करना पसंद नहीं करता।

कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान की सैन्य ताकत भारत के आगे है फीकी, जानें कितना अंतर है

जमीन हड़पने का सबसे बेहतर तरीका पॉवर का इस्तेमाल है। सेना के दम पर जमीन छिनी जाती है और ऐसा ही होता आया है। ऐसे में भारत का तीनों पड़ोसियों से एक साथ सीमा पर उलझना बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान के साथ कश्मीर के पूरे क्षेत्र को लेकर विवाद है।

ये भी देखें-

पूरे कश्मीर को अपना कहता है जबकि भारत कहता है कि कश्मीर पर सिर्फ और सिर्फ हमारा हक है। देशों के बीच तनाव कभी भी बढ़ जाता है। अक्साई चिन में दोनों देशों के बीच लंबे समय से टकराव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, यहां मामला बीते कुछ समय से शांत है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें