पाकिस्तानी जेल में बंद 54  युद्ध बंदियों में वायुसेना के 21 अधिकारी, पाकिस्तान की यही है असलियत

भारतीय सेना (Indian Army) के 54 जवान आज भी पाकिस्तान की जेल में बंद है। पाकिस्तान इन सैनिकों को रिहा नहीं कर रहा है। पाकिस्तान बीते कई सालों से अपना काला चेहरा दिखाता आया है।

Vijay Diwas

फाइल फोटो।

Indian Army: रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इंडियन आर्मी से 24 युद्धबंदी कैद हैं, जिनमें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से 3 और बाकी 21 युद्धबंदी 1971 के युद्ध के हैं।

भारतीय सेना (Indian Army) के 54 जवान आज भी पाकिस्तान की जेल में बंद है। पाकिस्तान इन सैनिकों को रिहा नहीं कर रहा है। पाकिस्तान बीते कई सालों से अपना काला चेहरा दिखाता आया है। पाकिस्तान की जेलों में बंद इन 54 सैनिकों के परिवार आज भी अपने वीर सपूतों का इंतजार कर रहे हैं। परिवार हर रोज इस उम्मीद में जी रहा है कि एक न एक दिन तो वह लौटकर आएंगे। 

इन 54 जवानों में से 21 तो वायुसेना (Indian Air Force) के अधिकारी हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा भी इसे स्वीकार किया गया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय आर्मी (Indian Army) से 24 युद्धबंदी कैद हैं, जिनमें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से 3 और बाकी 21 युद्धबंदी 1971 के युद्ध के हैं। 1971 के युद्ध के दौरान जिन जवानों को पाकिस्तान ने युद्धबंदी बनाया, वे सभी अधिकारी कैडर के थे।

FICCI Annual Convention: पीएम मोदी ने FICCI की 93वीं सालाना बैठक को किया संबोधित

जवानों की संख्या 54 है, लेकिन इनमें से तीन से चार जवानों की सरकार को भी जानकारी नहीं। मसलन, ये जवान कौन से कैडर के हैं और इनका नाम क्या है? युद्धबंदी सैनिकों के परिवार लगातार रिहाई की मांग करते रहे हैं।

ये भी देखें-

बीते कई सालों से इन सैनिकों के परिवार पाकिस्तान की जेल में जाकर उनसे मिलने की कोशिश भी कर चुके हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पाकिस्तान कोई न कोई बहाना बनाकर ऐसा करने से मना करता रहा है। ढेरों सबूतों के बावजूद वह पाकिस्तानी जेल में कैद हैं। यह सबूत किताबों, अखबारों, रेडियो से मिले हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें