1971 का युद्ध: …जब पाकिस्तान के 36 टैंकों पर कब्जा कर Indian Army के जवानों ने किया था भांगड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में लड़ा गया युद्ध (War of 1971) बेहद ही भीषण माना जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह से पटखनी दी थी।

Pakista

फाइल फोटो।

War of 1971: ‘युद्ध के दौरान ढाका की तरह ही राजस्थान से सटी सीमा पर लोंगेवाला में जीत हासिल हुई थी। तब भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने पाकिस्तानी टैंक-टी 59 पर भांगड़ा किया था।’

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में लड़ा गया युद्ध (War of 1971) बेहद ही भीषण माना जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह से पटखनी दी थी। इस युद्ध में हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान के 36 टैंकों पर कब्जा करने के बाद भांगड़ा भी किया था।

23 पंजाब रेजिमेंट के मेजर कुलदीप सिंह ने इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) की जीत के बारे में बात करते हुए मीडिया को बताया कि लड़ाई में पाकिस्तानी हथियार छोड़कर भाग गए थे, तब सैनिकों ने तबाह टैंकों पर भांगड़ा किया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच हैं दो तरह की सीमा रेखाएं; LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर, जानें इनके बारे में

वह बताते हैं कि युद्ध के दौरान ढाका की तरह ही राजस्थान से सटी सीमा पर लोंगेवाला में जीत हासिल हुई थी। तब हमारे जवानों ने पाकिस्तानी टैंक-टी 59 पर भांगड़ा किया था। पाकिस्तान के 36 टैंकों पर कब्जा कर लेने के बाद ऐसा अहसास हो रहा था जैसे कि हमने विश्व युद्ध जीत लिया हो। जवान इतने खुश थे कि तीन दिन तक जीत की खुशी भांगड़ा करके मनाई गई थी।

बता दें कि यह युद्ध बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना (Indian Army) ने बांग्लादेश की मुक्तिवाहिनी के साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना को हराया था। इस जीत का जश्न बांग्लादेश में हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

ये भी देखें-

युद्ध में जीत के साथ ही पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारत के सामने सरेंडर किया था। भारत की तरफ से आत्मसमर्पण के कागज पर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत अरोड़ा हस्ताक्षर किए थे। इस पूरे मंजर को दुनिया ने देखा था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें