India Pakistan War 1965: …जब पाकिस्तान ने पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं से भारत पर किया हमला

भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में भीषण युद्ध लड़ा गया था। भारत ने 1962 में चीन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उस युद्ध में हार मिली, तो पाकिस्तान को लगा कि भारत कमजोर है और कश्मीर हड़पने का यही सही वक्त है।

Indian Army

फाइल फोटो

India Pakistan War 1965: युद्ध के दौरान भारतीय सेना (Indian Army)  ने करारा जवाब देकर पाकिस्तान को विफल कर दिया था। इन हमलों के बाद हाई कमान ने 3 बटालियन जाट रेजिमेंट को मोर्चे पर तैनात कर दिया था। तब एक-एक सैनिक ने 10-10 सैनिकों जितना दम दिखाया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में भीषण युद्ध लड़ा गया था। भारत ने 1962 में चीन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उस युद्ध में हार मिली, तो पाकिस्तान (Pakistan) को लगा कि भारत कमजोर है और कश्मीर हड़पने का यही सही वक्त है।

पाकिस्तान का यही सोचना उसे बहुत भारी पड़ा था। पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा। इस युद्ध में पाकिस्तान ने पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं से भारत पर हमला कर दिया था।

Vijay Diwas 2020: वतन लौटने की उम्मीद में हैं पाकिस्तान की जेलों में बंद 54 भारतीय जांबाज

इस दौरान भारतीय सेना (Indian Army)  ने करारा जवाब देकर पाकिस्तान को विफल कर दिया था। इन हमलों के बाद हाई कमान ने 3 बटालियन जाट रेजिमेंट को मोर्चे पर तैनात कर दिया था। तब एक-एक सैनिक ने 10-10 सैनिकों जितना दम दिखाया था।

सेना बाघा बार्डर से होते हुए खासा फिर इच्छोगल नहर तक पहुंच गई थी। इस दौरान पाकिस्तान की 13 दिनों तक रेकी की गई। पाकिस्तानी सैनिकों की एक-एक चीज पर नजर रखी गई थी।

ये भी देखें-

इस युद्ध में थल सेना (Indian Army) की जितनी अहम भूमिका रही थी, उतनी ही वायु सेना (Indian Air Force) की भी रही थी। भारत ने पाकिस्तान की ओर से कश्‍मीर और पंजाब के एयरबेसेज पर हमले के जवाब में पाकिस्‍तानी पंजाब को निशाना बनाया था। पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं से भारत पर हमले के बाद सेना के वीर सपूत पीछे नहीं हटे थे, बल्कि आगे बढ़कर दुश्मनों को सबक सिखाया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें