1971 की जंग: जनरल मानेकशॉ ने एक हफ्ते के भीतर पाकिस्तान को खत्म करने का किया था वादा

सेना ने इस युद्ध में ऐसा पराक्रम दिखाया था जिसके चलते सिर्फ 13 दिन में ही यह जंग खत्म हो गई थी। इस जंग में 91000 पाक युद्धबंदी कैद कर भारत लाए गए थे।

India Pakistan War

India Pakistan War 1971: भारतीय सेना ने इस युद्ध में ऐसा पराक्रम दिखाया था जिसके चलते सिर्फ 13 दिन में ही यह जंग खत्म हो गई थी। इस जंग में 91000 पाक युद्धबंदी कैद कर भारत लाए गए थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना की जीत हुई थी। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने सरेंडर किया था। पाकिस्तान को इतनी बुरी हार नसीब हुई थी कि वह पूरे विश्व में शर्मसार हुआ था। बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़े गए इस युद्ध में भारतीय सेना की कमान तत्कालीन जनरल सैम मानेकशॉ ने संभाली थी।

उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से वादा किया था कि वे एक हफ्ते के भीतर पाकिस्तान को भस्म कर देंगे। मानेकशॉ की बहादुरी के सामने पाक सेना टिक नहीं सकी। हालांकि युद्ध कुल 13 दिन तक चला था।

कोरोना के खिलाफ जंग में एक साथ आईं भारतीय सेनाएं, ‘को-जीत’ नाम से शुरू किया अभियान

यानीकि भारतीय सेना ने इस युद्ध में ऐसा पराक्रम दिखाया था जिसके चलते सिर्फ 13 दिन में ही यह जंग खत्म हो गई थी। इस जंग में 91000 पाक युद्धबंदी कैद कर भारत लाए गए थे। लेकिन पाक सरकार के निवेदन पर सभी पाकिस्तानी युद्धबंदी रिहा कर दिए गए थे।

युद्ध में भारतीय सेना की चतुराई और प्रदर्शन से खुश होकर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मानेकशा को फील्ड मार्शल बना दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सेनाध्यक्ष सैम मानेकशा की बेहतरीन लीडरशिप के चलते हम युद्ध में जीत हासिल कर सके थे। पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों के घुटने टेक दिए थे।

बता दें कि आज तक इंडियन आर्मी के सिर्फ दो लोगों को फाइव स्टार रैंक मिली है। एक जनरल मॉनेकशॉ और दूसरे जनरल कोडनान मडप्पा करिअप्पा को। करियप्पा पहले ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल की रैंक दी गई थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें