भारत और चीन के बीच अब तक कितनी बार हो चुकी है झड़प? यहां जानें

India China Tension: सीमा विवाद ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की मुख्य वजह रहा है। 1962 के बाद दोनों देशों के बीच अबतक कई बार झड़प हो चुकी है। 

China

File Photo

Chinese Army: सीमा विवाद ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की मुख्य वजह रहा है। 1962 के बाद दोनों देशों के बीच अब तक कई बार भिड़ंत हो चुकी है। 

भारत और चीन (China) के बीच 1962 के दौरान पहला युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना को हार का सामना करना पड़ा था। माना जाता है कि भारतीय सेना इस युद्ध में पूरी तैयारी के साथ नहीं उतरी थी। दोनों देशों का तब से लेकर अबतक सीमा विवाद जारी है।

सीमा विवाद ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की मुख्य वजह रहा है। भारत की चीन (China) से लगती सीमाओं पर अक्सर झड़प की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में चीनी सेना गोलीबारी नहीं करती और सिर्फ ऐसे ही हथियारों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करती है।

Jharkhand: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के 4 नक्सली गिरफ्तार

1962 के बाद दोनों देशों के बीच अबतक कई बार भिड़ंत हो चुकी है। 1967 में नाथू ला और चो ला में भिड़ंत हुई थी तो इसके बाद 1975 में अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला में और फिर 2014 में सीमावर्ती गांव डेमचोक में भारत ने नहर बनाना शुरू किया, दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद 2015 में उत्तरी लद्दाख के बुर्त्से में भारतीय सैनिकों ने चीन का बनाया निगरानी टावर गिराया था और इसके बाद दोनों देशों में टकराव हुआ था।

इसके बाद 2017 में सिक्किम और भूटान से लगी चीन की सीमा पर डोल ला पास के नजदीक डोकलाम में झड़पें हुई थीं। फिर मई 2020 में भारत में लद्दाख के पास पैंगोंग में टकराव हुआ और फिर इसके अलगे ही महीने यानी जून में गलवान घाटी में हिंसक झड़पे हुई जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें