Kargil War: युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों पर कहर बनकर टूटी थी बोफोर्स तोप, जानें इनकी खासियत

स्वीडन की बनी यही तोप सेना के बेहद काम आई थी। बोफोर्स तोपों ने तोलोलिंग की चोटी के साथ ही द्रास सेक्टर की हर चोटी में छिपे दुश्मन पर निशाना लगाया था।

Bofors Tanks

फाइल फोटो।

Kargil War: स्वीडन की बनी यह तोप सेना के बेहद काम आई थी। बोफोर्स तोपों (Bofors Tanks) ने तोलोलिंग की चोटी के साथ ही द्रास सेक्टर की हर चोटी में छिपे दुश्मन पर निशाना लगाया था।

कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पास एक से बढ़कर एक आधुनिक हथियार थे। सेना ने इन हथियारों के दम पर ही पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटाई थी। युद्ध में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा था। इस युद्ध में सेना के शौर्य की बात हो, तो बोफोर्स तोपों (Bofors Tanks) का जिक्र भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह तोप पूरे युद्ध के दौरान सेना के लिए ढाल बनी थी और दुश्मनों पर कहर बनकर टूटी थी।

ये थी इस तोप की अहमियत: पाकिस्तान कारगिल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर कब्जा जमा कर बैठा था। भारतीय सेना चढ़ाई करते हुए दुश्मन तक पहुंच रही थी। ऐसे में बंकरों तक रायफल से गोली का पहुंचना संभव नहीं था।

Indian Navy को आज मिलेगा INS कवारत्ती, जानें क्या है इसकी खासियत

सेना ने लंबी दूरी तक मार करने वाली बोफोर्स तोप का इस्तेमाल किया था। स्वीडन की बनी यह तोप सेना के बेहद काम आई थी। बोफोर्स तोपों (Bofors Tanks) ने तोलोलिंग की चोटी के साथ ही द्रास सेक्टर की हर चोटी में छिपे दुश्मन पर निशाना लगाया था।

ये है इस तोप की खासियत: बोफोर्स तोप मर्सिडीज के इंजन से लैस है। इस इंजन की खासियत यह है कि यह 68  हॉर्स पावर से लैस है। इसमें एक नहीं बल्कि दो इंजन लगे हैं। इस वजह से इसकी मारक क्षमता बेहद ही शानदार है। दोनों इंजन की फ्यूल क्षमता 22 लीटर की है।

ये भी देखें-

इस तोप के जरिए महज 14 सेकेंड्स के भीतर ही तीन राउंड फायर किया जा सकता है। साइज में छोटी होने के कारण इसे पहाड़ों पर एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें