भारत-पाक युद्ध: भैरो सिंह राठौड़ ने 30 सैनिकों को अकेले ही कर दिया था ढेर, जानें वीरता की कहानी

युद्ध के बारे में भैरो सिंह ने कई मौकों पर जिक्र किया है। वह बताते हैं कि जब हाईकमान से आदेश आया तो वह तनोट होते हुए लोंगेवाला के पास पहुंचे थे।

शेरगढ़ के सूरमा भैरोसिंह राठौड़

युद्ध के बारे में भैरो सिंह ने कई मौकों पर जिक्र किया है। वह बताते हैं कि जब हाईकमान से आदेश आया तो वह तनोट होते हुए लोंगेवाला के पास पहुंचे थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 की लड़ाई में हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को भगा-भगाकर मारा था। सेना ने दुश्मनों की हर रणनीति को फेल करते हुए जबरदस्त पराक्रम दिखाया था। जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्‍ट पर तैनात 120 भारतीय सैनिकों ने 40-45 टैंकों के साथ आए 3000 पाकिस्‍तानी सैनिकों को छठी का दूध याद दिला दिया था।

इस युद्ध में एक जवान ऐसे भी थे जिनकी बहादुरी की आज भी चर्चा की जाती है। शेरगढ़ के सूरमा भैरो सिंह राठौड़ ने इस युद्ध में दुश्मनों को बुरी तरह फेल कर दिया था। भैरो सिंह बीएसएफ की 14 बटालियन में 1971 में जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात थे। उन्होंने एमएफजी से करीब 30 पाकिस्तानी दुश्मनों को ढेर किया था।

उन्होंने लोंगेवाला पोस्ट पर वे मेजर कुलदीप सिंह की 120 सैनिकों की कंपनी के साथ डटकर सामना करते हुए पाक के टैंक ध्वस्त करते हुए दुश्मन सैनिकों को मार गिराया था। उनकी वीरता और पराक्रम की कहानी को 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने किरदार के रूप में फिल्मी पर्दे पर भी उतारा गया।

ये भी पढ़ें- Captain Sandeep Shankla: जांबाजी की वह दास्तां जो बन गई मिसाल, आज ही के दिन हुई थी शहादत

युद्ध के बारे में भैरो सिंह ने कई मौकों पर जिक्र किया है। वह बताते हैं कि जब हाईकमान से आदेश आया तो वह तनोट होते हुए लोंगेवाला के पास पहुंचे थे। रातभर फायरिंग चली थी। लेकिन हमने युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया।

भैरो सिंह को उनके शौर्य के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री बरकतुल्लह खान ने सेना मेडल से नवाजा था। बता दें कि पाकिस्तान के हारते ही दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश नाम का एक देश सामने आया। 1971 में 16 दिसंबर के दिन बांग्लादेश नाम के देश का औपचारिक गठन हुआ। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ लड़ने और अपने ही प्रांत में अत्याचार फैलाने से भारी नुकसान हुआ।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें