सियाचिन-कारगिल जैसे बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में Army के जवान करते हैं कई मुश्किलों का सामना, सबसे बड़ी चुनौती है तापमान

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान सरहद पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। हमारे वीर सपूत किसी भी सूरत में सीमा की रक्षा करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में दुश्मनों को माकूल जवाब भी देते हैं।

Army

Army: 12 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में एक वक्त में हमारे करीब 40 हजार फौजी तैनात रहते हैं। इन इलाकों में ताजा खाना पहुंचाना लगभग नामुमकिन है।

भारतीय सेना (Indian Army) के जवान सरहद पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। हमारे वीर सपूत किसी भी सूरत में सीमा की रक्षा करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में दुश्मनों को माकूल जवाब भी देते हैं। भारत और चीन से सटी सीमाओं पर हमारे जवान काफी एक्टिव रहते हैं। सियाचिन-कारगिल जैसे बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में सेना के जवानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इन चुनौतियों में से सबसे बड़ी चुनौती माइनस डिग्री तापमान है। यहां पर इतनी बर्फबारी होती है कि इंसान का जीना मुहाल रहता है। ऐसे हालात में भी 12 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में एक वक्त में हमारे करीब 40 हजार फौजी तैनात रहते हैं। इन इलाकों में ताजा खाना पहुंचाना लगभग नामुमकिन है।

जानें क्या होता है क्लस्टर बम? इसके नाम से ही दहशत में आ जाते हैं दुश्मन

ऐसे में यहां तैनात जवानों को फ्रोजन फूड दिया जाता है। हालांकि, जवानों को ताजा सब्जियां और ग्रोसरी भी दी जाती है। यहां इस कदर ठंड पड़ती  है कि टमाटर, अंडे, पानी तो देखते ही देखते बर्फ से जम जाते हैं। खाने की चीजें एक तरह से पत्थर बन जाती हैं।

ये भी देखें-

ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं जिसमें देखने को मिलता है कि सेना (Army) के जवान किन हालातों में ऊंचाई वाले बर्फीले क्षेत्रों में देश की रक्षा करते हैं। जवानों को स्पेशल पाउडर भी दिया जाता है ताकि उनकी त्वचा ठंड से खराब न हो सके। साथ ही मौसम के अनुसार उन्हें और भी कई सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें