हत्या और अपहरण सहित लगभग 30 मामलों में पुलिस को कबीर की तलाश थी। सरकार की तरफ से उसपर 10 लाख रूपए का ईनाम घोषित था।

झारखंड के गुमला जिले के कामडारा गांव के समीप शनिवार को कांबिंग के दौरान सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया।

पुलवामा आतंकी हमले को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और इस बीच जम्मू-कश्मीर के 150 से भी अधिक युवक देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों को यहां के त्राल इलाके में आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी।

भरोसा जीतने के लिए आपस में बातचीत जरूरी होती है। गांव को नक्सल-मुक्त कर वहां शांति बहाल करने का जवानों का मकसद बिना गांव वालों के सहयोग के संभव नहीं था। वहां की बोली हल्बी है और जवानों को यह बोली बिल्कुल नहीं आती थी।

पुलिस-टीम में अब एक नया उपकरण जुडऩे जा रहा है। जो नक्सलियों के खात्मे के लिए मददगार साबित होगा। इस उपकरण का नाम है माइक्रो अन्मैन्ड एरियल व्हेकिल (यूएवी) है।

तीन साल पहले शहीद हुए कर्नाटक के लांसनायक हनुमंथप्पा की पत्नी को आज तक नौकरी नहीं मिली। उनकी शहादत के बाद केंद्र और राज्‍य सरकारों ने जवान के घरवालों को नौकरी, घर और जमीन देने का वादा किया था।

वर्दी जैसे उनकी सबसे बड़ी दुश्मन थी। पर उसी वर्दी ने उन्हें नया जीवन दिया है। आज वही वर्दी उनकी जिंदगी संवारने में उनकी मदद कर रही है।

राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है।

नक्सलियों कें खौफ में जीने वाले बस्तर के कोंडागांव में लड़कियों की पहली हॉकी टीम अब देश का नाम रोशन करेगी। आइटीबीपी (इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस) ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से 2 साल के लगातार मेहनत के बाद बालिकाओं की हॉकी टीम तैयार करने में सफलता हुई है।

संयुक्त राष्ट्र ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टर-माइंड और दुनिया के मोस्टवांटेड ,जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद की प्रतिबंधित आतंकियों की सूची से निकालने की याचिका को खारिज कर दिया है।

भारत अपनी सैन्य शक्तियों में दिन-ब-दिन इजाफा कर रहा है। इसी कड़ी में एक कदम और बढ़ाते हुए भारत ने रूस के साथ एक बड़ा समझौता किया है।

जम्मू शहर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। जम्मू-कश्मीर में सबसे व्यस्त जम्मू बस स्टैंड पर 7 मार्च को एक बस के अंदर बम धमाका हुआ।

माओवादी दलम के कमांडर दंपति ने अदिलाबाद के निर्मल जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

केरल पुलिस की विशेष यूनिट थंडरबोल्ट ने एनकाउंटर की घटना को अंजाम दिया है। इस पुलिस एनकाउंटर में माओवादी नेता सीपी जलील मारा गया है।

पुलवामा हमले की साजिश रचने वाले आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए भारत ने अपनी तरफ से कोशिशें तेज कर दी हैं।

अफजल का बेटा गालिब गुरु को भारतीय होने पर गर्व है। अपना आधार कार्ड बनने पर वह बहुत खुश है। वह उत्साहित है कि अब उसका भारतीय पासपोर्ट भी बन जाएगा।

यह भी पढ़ें